संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा की ओर से कचहरी बाजार स्थित सभागार में।

विपिन चन्द्र जोशी की जयंती और नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की ओर से कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय सभागार में पूर्व जनरल बिपिन चंद्र जोशी की जयंती और नौ सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने पूर्व जनरल जोशी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान नौ सेना दिवस भी मनाया गया। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए नौ सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने नौ सेना के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। युवाओं से जनरल जोशी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई। पेंशन में पांच प्रतिशत की वृद्धि 65, 70, 75 और 80 वर्ष में करने की मांग की गई। बताया गया कि आगामी 16 दिसंबर को विजय दिवस पर कैंट स्थित शहीद स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों से भाग लें। सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी पूर्व सैनिकों से दान देने की अपील की गई। वहां आरसी पंत, दीपक कुमार, मोहन सिंह, पीसी लोहनी, एनसी जोशी सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।







