जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री धन धान्य योजना की प्रगति और क्रियान्वयन से सम्बंधित समीक्षा बैठक।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

          (नया अध्याय)

 

 

 

जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री धन धान्य योजना की प्रगति और क्रियान्वयन से सम्बंधित समीक्षा बैठक।

 

 

           अल्मोड़ाः   जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की प्रगति और क्रियान्वयन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह योजना जनपद की कृषि व्यवस्था में सार्थक बदलाव लाने का एक बड़ा माध्यम है, इसलिए सभी विभाग समन्वित, वैज्ञानिक और लक्ष्य आधारित दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कृषि विकास के लिए सबसे पहले उन क्षेत्रों की पहचान करना अनिवार्य है जहाँ उत्पादन बढ़ाने की वास्तविक संभावना मौजूद है। इसके लिए जमीन की प्रकृति, सिंचाई की उपलब्धता, फसल पैटर्न और स्थानीय परिस्थितियों का विस्तृत अध्ययन आवश्यक होगा।

 

बैठक में पानी की कमी, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा, तारबाड़ की व्यवस्था, तथा फसल की गहनता बढ़ाने पर विशेष रूप से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों के प्रयोग, नवाचारों के अपनाने और नई तकनीकों को धरातल स्तर पर उतारने के लिए किसानों और अधिकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था के बारे में भी विचार किया जाए ।

 

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में एक-दो स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आधुनिक कृषि मॉडल विकसित किए जाएँ, जिनके परिणामों के आधार पर आगे बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि धन-धान्य योजना का उद्देश्य केवल कृषि उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में स्थायी सुधार लाना है, और इसके लिए परिणाम-आधारित कार्य संस्कृति आवश्यक है।

 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सहायक निदेशक मत्स्य अवनीश देव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।