जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में सुधारों की प्रगति का लिया जायजा।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

          (नया अध्याय)

 

 

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में सुधारों की प्रगति का लिया जायजा।

 

विद्यार्थियों ने थैंक्यू कार्ड और पोस्टर भेंट कर जताया आभार।

 

 

 

                        अल्मोड़ाः जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज राजकीय पुस्तकालय का पुनः निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का स्थलीय आकलन किया। उन्होंने पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और पुस्तकालय में हुए उल्लेखनीय सुधारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय अब अध्ययन हेतु अधिक अनुकूल व सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करा रहा है।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। बच्चों ने हीटर, स्वच्छता व्यवस्था, आरओ पानी और अन्य सुविधाओं में सुधार के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाए थैंक्यू कार्ड, क्रिकेट बॉल और एक विशेष हस्तनिर्मित पोस्टर भेंट कर जिलाधिकारी के प्रति अपनी खुशी और सम्मान प्रकट किया। बच्चों की मुस्कान और उत्साह देखकर जिलाधिकारी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय में कई महत्वपूर्ण सुधार पूरे किए जा चुके हैं, और परिसर को और बेहतर बनाने के लिए शीघ्र ही लाइटें स्थापित की जाएँगी। उन्होंने कहा कि राजकीय पुस्तकालय को हेरिटेज लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि यह भविष्य में अध्ययन, अनुसंधान और सांस्कृतिक संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्त मिश्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 2 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।