डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या।
(नया अध्याय, देहरादून)
स्वाभिमान (दोहे)
स्वाभिमान अभिमान में, अंतर केवल एक।
स्वाभिमान रक्षक-कवच, घातक अहम विवेक।।
स्वाभिमान व्यक्तित्व में, लाता सदा निखार।
यह आभूषण मनुज का, पा हो हर्ष अपार।।
अभिमानी रावण मरा, मिटा कंस-संसार।
स्वाभिमान से पांडु-सुत, रखे लाज परिवार।।
यह रक्षक अस्तित्व का, करे अमर यह नाम।
सदा बढ़ाकर आत्मबल, करता उत्तम काम।।
स्वाभिमान मत त्यागिए, है यह जीवन-कोष।
अमिट स्रोत बस है यही, शांति-सकल सुख-तोष।।






