डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
(नया अध्याय, देहरादून)
चाहत (मुक्तक)
जिसको चाहा उसको पाया।
नजरों से मन को बहलाया।
जन्मांतर का यह फल मीठा।
दिव्य भाग्य की मधुरिम माया।
तुम मेरी मोहक किस्मत हो।
स्नेहिल भावों के रहमत हो।
तुम बन गये गंध रस मलयज।
बिन शंका तुम सच में सत हो।
बहुत समय तक तुझको पूजा।
तुझ सा कोई अन्य न दूजा।
कसम ईश की खा कर कहता।
रहे बसेरा दिल को छू जा।।
पूरी हुई चाह जी भर कर।
जीना मुश्किल तुझे छोड़ कर।
जादू तेरा चला इस तरह।
मर कर भी जिंदा मन दम भर।






