सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
प्रत्येक दिवस को एक नवीन शिक्षण बिंदु मानकर, जीवन पथ पर अग्रसर होते जाइए।” – सुश्री सरोज कंसारी।
__________________________________
“संवेदनाओं के अतिरेक को अंतर्मन पर प्रभावी न होने दें। जीवन एक सतत विद्यालय है; प्रत्येक प्रभात से ज्ञान अर्जित करते हुए, प्रज्ञा की ओर उन्मुख होते रहें। ‘विचारशील होना और संवेदनशील होना निसंदेह एक महान् गुण है। ये मानवीय गरिमा के परिचायक हैं। परंतु, जब यही गुण ‘अति’ का रूप ले लेते हैं, तो इनकी सार्थकता समाप्त हो जाती है और ये हानिकारक सिद्ध होते हैं। संतुलन ही जीवन का मूल मंत्र है; अतः अतिरेक से बचना ही श्रेयस्कर है।” जीवन की पगडंडी में चलते हुए, कभी सुकून मिलता है तो कभी थकान होती है। कहीं किसी मोड़ पर, आनंद के कुछ पल हाथ लगते हैं, तो कभी गम के ढेर भी मिलते हैं। जब मन प्रकृति के अनुकूल होता है, तब मंद-मंद शीतल हवाएं हमारे एहसास को स्पर्श करती हैं। खट्टी-मीठी यादें और बातें मन को बहुत सुखद लगती हैं। हाड़-मांस से बने माटी के इस तन को ईश्वर ने बहुत सोच-समझकर गढ़ा है और असीम शक्ति प्रदान की है। यही कारण है कि यह शरीर भीषण गर्मी, कड़कड़ाती ठंड व तेज बारिश को भी अपने में समाहित कर लेता है और हमें संबल प्रदान करता है। जीवन हर सुख-दुख को सहने के लिए है। इसकी राह में फूल भी हैं और काँटे भी हैं। दोनों का होना जरूरी है। तभी संतुलन बना रहता है। मनुष्य सभी जीव-जंतु में सबसे श्रेष्ठ और अनमोल होता है। जीवन रूपी इस विशाल सागर में, परेशानी आती जाती रहती हैं। कहीं पर ठहरती नहीं पर, अक्सर हम भूल ही जाते हैं। अमानत स्वरूप इस जीवन की महत्ता और चंद दिनों की काया पर, अभिमान कर सब कुछ खो देते हैं। समय, समझ व जिम्मेदारी का उपयोग नहीं कर पाते। कोसते रहते हैं भाग्य को। अंत में क्या होता है उम्र के हसीन पड़ाव को गवां बैठते हैं। सब कुछ अपने हाथ नहीं होता, लेकिन जो है उसे हम कर ही सकते हैं। शरीर एक मशीन की तरह है। जिसके हर पूर्जे एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। हमारी हर गतिविधि का प्रभाव दिमाग पर पड़ता है। और उससे दिल प्रभावित होता है। शरीर ही तो है कोई चट्टान नही इसलिए, कमजोर दिल पर हर छोटी-बड़ी बातों का असर होता है। बीमारी जब आती है। तो दवा से ठीक भी हो जाती है। लेकिन, कभी- कभी छोटी बीमारी गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। वजह हम खुद होते हैं। कुछ तकलीफ होने पर सबसे पहले हम भयभीत हो जाते हैं। यही भय हमारे दिमाग में बैठ जाता है। अगर हम सोचे आया है। वो परहेज करने, दवाई लेने से ठीक होगा और चिंता न करें। मनन करना होगा। ऐसी एक सकरात्मक ऊर्जा जो हमारे इस हृदय में प्रवेश करती है। वही सबसे बड़ी दवा है…जो चंद मिनट में हमे तरोताजा कर देती है। आज प्रत्येक एक क्षण में कोई न कोई समस्या हमारे सामने आती है। मनोबल को मजबूत करें। और समझदारी से काम लें। कई बीमारी यूँ ही ठीक हो जाती हैं। आज की परस्थिति में सबसे अधिक खतरनाक होती जा रही है। मानसिक तनाव जिससे सभी व्यक्ति प्रभावित हैं बड़े-बड़े विशेषज्ञ डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि मानसिक तनाव छोटी सी बीमारी को महामारी बना देती हैं अपने ऊपर इसे हावी न होने दें ये मस्तिष्क को खोखला कर देती हैं। हम जैसे सोचते हैं वैसे ही शरीर सक्रिय होती जाती है इसलिए हमेशा सकरात्मक सोचे ऐसे भी मरीज हैं इतनी बड़ी दुनिया में। जिन्होंने अपनी आत्मशक्ति व विश्वास से मौत के अंतिम स्थिति से लड़कर भी जीत गये और पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं इसलिए तो कहते हैं जीवन खेल हैं इसे खिलाड़ी के भाव से आंनद के लिए, खेले हार या जीत के लिए नहीं। क्योंकि अगर आपको जीत हासिल करनी है अपने मन के विकारों से कमजोर सोच से, कल्पनात्मक नकारात्मक बातों से, जो होगा…सब स्वीकार कर जीना है। हर हाल में मन का हर कोना खाली रखे स्वस्थ भाव रखें…नियमित योग-ध्यान औऱ व्यायाम करते रहें। खिलखिला कर हँसें। गम को भूल जाएं। दुनिया में कोई भी व्यक्ति एकदम स्वस्थ नहीं। सभी को परेशानी व कुछ न कुछ बीमारी होती हैं। इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं कि हम जीना ही छोड़ दें।अपने आसपास देखिए! आपसे भी हजार गुना पीड़ित लोग हैं…जो जी रहे हैं। इस विश्वास से कि एक दिन वो ठीक होंगे और ऐसे लोग प्रेरणा हैं आपके लिए। मानसिक तनाव ही धीरे-धीरे गंभीर बीमारी बन जाती है। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंतित होना..निर्णय न ले पाना। हर बात को दिल से लगा लेना और ये सोचना कि मैं दुखी हूँ…कोई मेरे साथ नहीं। मेरा सहारा नहीं है। और अपने आप को इस तरह कमजोर बना लेने से कई बीमारी आपके शरीर में प्रवेश लेती हैं। याद रखिए! मन की बीमारी का ईलाज किसी डॉक्टर के पास नहीं। आप ख़ुद जिम्मेदार होते हैं। अपनी इस कमजोर भावनाओं के जो व्यक्ति अक्सर किसी कार्य में लीन नहीं रहते हैं। खाली होकर शून्य स्वरूप होते हैं। सामाजिक धार्मिक व नैतिक व आध्यात्मिक जिम्मेदारी को निभाने में पीछे रहते हैं। हमेशा अपनी ही तकलीफ का बखान करते हैं। अपने ही परिवार के सदस्यों के सुख-दुख में भागीदार नहीं होते हैं। ऐसे लोगअक्सर मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। उठिए! ऊपर अपने स्वार्थ से और किसी के दुख में शामिल हो होकर देखिये! उन्हें प्रेम, साहस व अपनापन दें। आप महसूस करेंगे… खुद को शांत और दुख आपसे दूर होते जाएँगे…कभी किसी स्वार्थ के लिए, किसी से हमदर्दी न करें। दिल से सहयोग और परोपकार करते रहें। जो दूसरों के तकलीफ में भागीदारी करते हैं। भगवान हर पल उनके साथ होते हैं। आप ख़ुद से वादा करें। कभी निराश न होने और हार नहीं मानने का। जीवन के अंतिम पड़ाव तक। हर परस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहें। प्रत्येक क्षण और हर दिन को एक उत्सव समझकर, सुंदर माहौल का निर्माण कीजिए। यदि हमारे जीवन में कोई समस्या आती है या शारीरिक कष्ट होते हैं, तो तत्काल अपने परिवार, डॉक्टर या मित्रों से सलाह लें तथा परामर्श के अनुसार अपनी जीवन शैली को मर्यादित करें। अति किसी भी बात की ठीक नहीं होती, इससे बचना होगा। इसलिए, अपना ध्यान रखें और औरों के लिए मददगार बनें। यह समय बहुत बलवान होता है, पर उससे भी अधिक शक्तिशाली है आपका मन। इसे सकारात्मक विचारों और कार्यों से कभी कमजोर न होने दें। आप जगत् के सबसे शक्तिशाली इंसान हैं, क्योंकि आप जीवित हैं और आप में एक सुंदर दिल है जो हर पल धड़कता है। इसलिए, चिंता न करें, शांत चित्त रहें और जीवन को बेहतर बनाने की इस निरंतर यात्रा में हर दिन कुछ नया सीखें। साधुवाद! जयतु भारतम्।
नारी शक्ति,अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक –
सादर!






