“मन को सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रखें।” – सुश्री सरोज कंसारी।

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत

कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका

समाज-सेविका, नवापारा-राजिम

रायपुर, छत्तीसगढ़

 

 (नया अध्याय, देहरादून)

 

“मन को सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रखें।” – सुश्री सरोज कंसारी।

    —————————————-

 

मानव वचन (शब्द) अक्सर विष से भी अधिक हानिकारक होते हैं; परंतु, हमने शांति और धैर्य से हर विपत्ति का मुकाबला किया है। कर्म ही पूजा है, यही परम सत्य है। मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए निरंतर श्रेष्ठ कर्म करते हुए अपने मानव धर्म का निर्वहन कीजिए। कर्म के बिना जीवन मूल्यहीन है। जो इन्सान अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत गतिशील रहते हैं, उनमें स्वाभाविक सक्रियता बनी रहती है। यह शारीरिक हलचल ही हमें विभिन्न कार्यों हेतु सामंजस्य स्थापित करने व शारीरिक-मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। प्रत्येक मनुष्य को अपना जीवन सरल, सुंदर तथा सुव्यवस्थित बनाने के लिए सद्कर्म चुनना चाहिए। परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन हों, गलत कार्यों में लिप्त होकर जीवन को व्यर्थ न गवाएँ। बड़े-से-बड़े ख्वाब भी बिना अथक परिश्रम के पूरे नहीं हो सकते। ईश्वर तक पहुंचने का पथ भी सद्कर्म ही है। इसलिए, बिना किसी संदेह के, अपने कर्म पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ते चलें। सद्कर्म के लिए बढ़ाया गया प्रत्येक क़दम, वास्तव में, मानवता के कल्याण में एक आहुति है। अपने मन से अनावश्यक भय, शोक और संताप को निकाल दें। जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखा कीजिये। जब भीतर से पवित्र, स्पष्ट और शांत रहेंगे तभी बाहरी चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। चाहे काम कोई भी हो उसे प्रसन्नचित होकर किजिए। मन में किसी तरह हीनभाव लेकर कोई कार्य करने से परिणाम भी सही नहीं आते। अपने सुंदर भाव से हर कर्म में सौंदर्य उत्पन्न किजिए। जब तक आप अपनी भवनों का सहज समर्पण नहीं करेंगे, छोटा सा काम भी भारी लगेगा…पर, हृदय से करेंगे तो उसे बेहतर बना पाएंगे। इस सांसारिक जीवन से परेशान होकर, इधर-उधर भटकने वाले मन को एकाग्र कीजिए। हमें उस काम की ओर चिंतन-मनन करना होगा, जिसे आप करना चाहते हैं—जो आपके वर्तमान और भविष्य का आधार होता है। अनावश्यक भटकाव आपके हर पल को बोझिल बना देगा। जीवन में बहुत कुछ घटित होता है और होता रहेगा, सुख व दुख, हर स्थिति को सभी को स्वीकार करना पड़ेगा। सामान्य रूप से जीवन निर्वहन के लिए अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में सभी निरंतर प्रयास में लगे हुए हैं, किंतु उत्कृष्टता के शिखर तक जाने के लिए एक विशेष प्रयत्न करना पड़ेगा। इस सांसारिक जीवन में लिप्त रहकर हम विभिन्न समस्याओं, दर्द और कठिनाइयों में उलझे ही रहते हैं। जहां संगे-संबंधी, पारिवारिक और जन परिचित जनो से हमें कई तरह की कटु बातें सुनने और सहने को मिलती हैं। भावनात्मक रूप से हम कहीं न कहीं जख्मी होते ही हैं। कितने भी अपने आप को बचाकर रखे लोगों की बातें हम तक पहुंच ही जाती हैं। किसी की बाते इतनी कड़वाहट भरी होती हैं….जो स्वस्थ मानसिकता को पूरी तरह बीमार कर देती हैं। शिकवे-शिकायतबनी ही रहती हैं जीवन की इस यात्रा में। अपने धन, बल, पद का घमंड कुछ लोगों में इस कदर होता है कि उसके दम पर वे अपनी हद, नैतिकता और संस्कार सब भूलते जाते हैं। कब तक हम और पर हुकूमत चला सकते हैं? जब तक ये सुख-सुविधा और संपन्नता है परन्तु, इस तन का कोई विश्वास नहीं है, कब रोग घेर ले? समय पलटते देर नहीं लगती।शरीर के स्वस्थ रहते ही हम इस संसार का सुख भोग सकते हैं। अति करने पर परिणाम दुःखद ही होता है। जोश में भले ही कुछ भी कर ले लेकिन होश आने पर पछतावा होता ही हैं। गौर करें! अपने हर अच्छे बुरे कर्मों पर। जो हम मानवता की भलाई के लिए करते हैं तो उसमें सेवा, समर्पण और त्याग के साथ-साथ, आत्मिक प्रेम की अनुभूति होती है। बुराई का कोई भी रूप हो सही नहीं…जिससे किसी को तकलीफ हो हर उस कार्य से बचें। अपने हिस्से की खुशियाँ बिखेरते चलें…नफरत, क्रोध, लोभ से आत्मा दूषित होती हैं, बचकर रहिए। निरंतर अच्छे कर्मों को करते रहें, तो नियति भी आपकी दासी हो जाएगी। यह जब स्वभाव बन जाता है, तब हर बुराई मन से स्वतः ही दूर हो जाती है। अच्छाई जीवन के हर पल की जरूरत है। अंतरात्मा की पवित्रता के सामने, बाहरी दुनिया की कोई भी चमक-दमक आपको डिगा नहीं सकती। मानसिक स्वास्थ्य के लिए जीवन में संयम जरूरी है। आत्मज्ञान हमें संसार की क्षणभंगुरता और मानव जीवन के मूल्य का अहसास कराता है। यह ईश्वर की हम पर विशेष कृपा है कि हम किसी को कुछ देने में सक्षम हैं, इसके प्रति कृतज्ञ रहें। सहायता का मौका मिले तो दिल से कीजिए, मगर बदले में कुछ पाने की अभिलाषा न रखें। जब हम मदद कम करते हैं और उसका बखान ज़्यादा, साथ ही बदले में पाने की चाह रखते हैं, तो बेचैनी बढ़ती है। निस्वार्थ सेवा का फल अवश्य मिलता है। किसी का दुख दूर करना सबसे बड़ा पुण्य है—इसे करते रहिए। भारत माता की जय !

 

  नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक –

            सादर!

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)