डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
ट्रैफिक जाम
जनसंख्या बढ़ती जाती है।
सकल भूमि चरती जाती है।।
जनसंख्या घनत्व अति गहरा।
चारोंतरफ बहुत है कचरा।।
बहुत बढ़ गये अब वाहन है।
भाग रहा मानव का मन है।।
दौड़ लगाते सब सड़कों पर।
नहीं नियंत्रण दिखे कहीं पर।।
नियमों की धज्जी उड़ती है।
नैतिकता गिरती- पड़ती है।।
नहीं किसी की कोई सुनता।
प्रतिस्पर्धा को केवल चुनता।।
सड़कों पर है भीड़ भयंकर।
दुर्घटना दिखती बढ़- चढ़ कर।।
जगह – जगह पर जाम अचानक।
हुआ आज यात्रा का मानक।।







