है कोशिश यही.

Spread the love

 

राजकुमार कुम्भज 

जवाहरमार्ग, इन्दौर

 

(नया अध्याय, देहरादून)

_____________________

 

      है कोशिश यही.

_____________________

मैं करता रहा कोशिशें 

अपनी कोशिशों में होती रहीं हैं ग़लतियाॅं

कई-कई और कई-कई बार मुझसे 

और मैं हारता रहा हूॅं युद्ध-मैदानों में 

जय-पराजय की होती हैं नीतियाॅं और-और   

कि वे जो होती नहीं हैं कभी भी,कहीं भी 

किसी भी कोशिश की क़शीश में पक्षधर 

हज़ारों हार बाद,हज़ारों कोशिशें क्यों नहीं,  

बार-बार और हज़ारों-हज़ार बार क्यों नहीं,  

गिरना,उठना,संभलना,समझना इत्यादि 

समझता हूॅं ख़ूब-ख़ूब समझता हूॅं मैं 

और समझता हूॅं फिर-फिर लड़ना बार-बार 

हज़ारों-हज़ार बार लड़ना और लड़ते रहना 

है कोशिश यही.

__________________

 

 

स्वप्निल -मायाजाल.

__________________

पहले मैं एक सपना देखता हूॅं 

फिर उस एक सपने में देखता हूॅं मैं 

अपने सपनों के सपनों का संसार 

और फिर देखता हूॅं बार-बार देखता हूॅं मैं 

खिलखिलाते सपनों के विभिन्न रॅंग

मैं देखता हूॅं और देखता हूॅं फिर -फिर

किसिम-किसिम के रॅंगों के विभिन्न सपने  

कि दूर कहीं दूर एक झुंड है निर्मल-निच्छल 

कलरव करते भिन्न-विभिन्न पक्षियों का 

जो उड़ा ले जा रहा है मुझे बहुत दूर कहीं 

इस पार से उस पार, क्षिति-गगन के पार

बहुतेरा विस्तार है बहुतेरा विस्तार 

बद्ज़ुबान बहेलिये का जाल-जंजाल है सब

जिसमें सिमटा है, लिपटा है शताब्दियों से 

बहेलिये की लूट-खसोट का छल-कपटभरा

असत्य-प्रेरित स्वप्निल-मायाजाल.

_____________________

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि