सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
”सदा आशावादी विचार रखें एवं प्रसन्नचित्त रहें, क्योंकि अति-चिंतन ही आपके आनंद का हरण करता है।” – सुश्री सरोज कंसारी।
—————————————-
(नया अध्याय, देहरादून)
यह जीवन एक रंगमंच के सदृश है, जहाँ आपको एक सक्रिय खिलाड़ी की भूमिका निभानी है, न कि केवल एक निष्क्रिय खिलौने की। अच्छाई शाश्वत रूप से सौंदर्यपूर्ण होती है। अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अंतर्मन को शांत बनाए रखें, यह सर्वथा आवश्यक है। यह जीवन की डोर वक़्त की जंजीरों में बंधी है, जिसका कोई भरोसा नहीं। दिन, महीने, साल बस आते-जाते रहेंगे, किंतु वर्तमान का प्रत्येक क्षण सबसे हसीन अवसर है—जिसे जी भरकर जीना चाहिए। बीते हुए कल के पछतावे और भविष्य की अनिश्चित चिंताओं में उलझकर, हम उस क्षण को खो देते हैं जो सिर्फ हमारे लिए मिला है। समय सबसे बड़ा योद्धा है, जब उसका पहिया चलता है, तब किसी का वश नहीं चलता। इसलिए, भविष्य की बड़ी योजनाओं में वर्तमान की छोटी खुशियों की उपेक्षा न करें, क्योंकि जीवन इसी पल में है। अधिक संग्रह, अनंत ख्वाहिशें, हमारी स्वस्थ मस्तिष्क को बोझिल बना देती है। मैं, मेरे और हमारे में दफन हो जाती है। सारी चाहतें, पुन: ढूँढने से कहाँ मिलती हैं? हर लम्हा अनमोल है। जितना हम सोचते हैं, उतना मिलता नहीं, और जितना हमें मिलता है,उसे हम जी नहीं पाते हैं। हम विचार करते हैं, कब, कैसे और कहाँ और क्यों तब तक वो विचार धूमिल हो जाती है? हमारे आज से बाकी रह जाता है काश! और अफसोस जो बीत गया…उसे दुनिया की कोई हस्ती वापस नहीं कर सकती है…और भविष्य में क्या होगा? इस कल्पना को चाहकर भी हम नहीं जान सकते हैं इसी का नाम तो जीवन है। अब क्या है, हमारे पास केवल वर्तमान जहाँ हम स्वयं हैं इसलिए बीते को बिसार दें और कल्पनाओं को थाम ले। कल्पना शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। नववर्ष में मन में नया विचार और खयालात हो। सभी के पास एक दुख भरी कहानी है, हर चेहरे में जख्मों की कोई निशानी है। हर पग में यहाँ नया हादसा है। संघर्षो से भरी ये जिंदगानी हैं। हमें लगता है कि हम दुखी हैं और कोई समझने वाला नहीं। कर्ज है, काम का बोझ है। आमदनी कम, खर्च ज्यादा है। इसी को गठरी बांध लेते हैं और यही कारण है कि हम खुद को कमजोर समझ लेते हैं। अपने आसपास ज़रा नज़र दौड़ाकर देखें। आपसे कहीं ज्यादा दुख के दरिया में भी डूबकर, जीने की चाह रखते हैं लोग। जिस दिन आप ये बात समझ जायेंगे…उसी दिन से एक नई सोच, मंजिल और राह और नई उम्मीदें आपके पास होगी। जब तक आप अपने आपसे अपनी रूढ़िवादी विचारों से बीती बातों से, कसक भरी यादों से बाहर नहीं आयेंगे…तब तक नए साल का आपके लिए महत्वहीन है। नया साल क्या है? अपनी उलझी हुई मानसिकता से निकल पाना। ख़ुद परे होकर भी जीना समाज और परिवार, देश और राष्ट्र के हित में भी आपका अहम् योगदान होना। एक संकल्प है जिससे आप खुद को खुश रखने का वादा करते हैं…नये आविष्कार करते हैं। अपने भाग्य के विधाता आप स्वयं बनते हैं। अपने कार्यो से औरो के दामन में खुशियाँ भरते हैं। उदासियों को भूलकर मुस्कुराते हैं…नव परिवर्तन लाते हैं। धर्म, आध्यात्म से जुड़ते हैं। अपने मन-वचन और कार्य से किसी को नुकसान न पहुँचाने के लिए। सतत प्रयासरत हैं। जो है उसे स्वीकार कर समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं। यही है नव प्रभात नववर्ष। जिसे हमें-अपनी हृदय की गहराइयों में संजोकर रखना चाहिए जीवन चक्र चलता रहेगा और हम घूमते रहेंगे। विधि के विधान को हम टाल नही सकते हैं तो क्यों न परिवर्तन की इस बेला के लिए हम खुद को तैयार करें? नए उत्साह और उमंगों से इस पल को जी लीजिए। जैसे अलग-अलग मौसम में, हम स्वयं को ढालते है, रूह को कंपाने वाली सर्दी को कड़कड़ाती धूप से जलती तन और बारिश को हम सहते हैं। क्योंकि हमें ईश्वर ने इन सबके लिए उपयुक्त बनाया। हम सिर्फ हाड़-मांस के पुतले नहीं…जीते-जागते पवित्र आत्मा से युक्त इंसान भी हैं। इन धड़कनों में एहसास है, असंभव को संभव बनाने की अपार क्षमता हैं। ईश्वर की हम संतान है, इतना अमूल्य शरीर है तो इस मन में क्यों न हम अच्छे विचारों को भर लें। और बेवजह की बातों को स्थान न दें। जो भूल हुई उसे सुधार लें। रूठे हैं कोई तो उसे मना लें। नव निर्माण करें जब आप किसी के खुशी की वजह बनते हैं। वो लम्हा ही यादगार होता है। भारतीय संस्कृति में परंपराओं का निर्वहन बखूबी किया जाता है। हमारे धर्म में, हर महजब का सम्मान करना शामिल है। मन में हर पल एक नई उमंग भरे जीने की चाहत कभी कम न हो, व्यस्त दिनचर्या से कुछ लम्हें अपने लिए अवश्य निकालें। अपनो के संग बिताएँ, कुछ अपनी कहो, कुछ सुनाए…दफन न कीजिए। हर ख्वाहिश परेशानियों का कोई अंत नहीं इसी के साथ आगे बढ़ते चलें और हँसते हुए कर हर बात को टालना सीख लीजिए। परिवर्तन से नहीं डरें। जो मिला उसे अपना बना लीजिए। जो खोया उसका अफसोस न करें…संयम से रहिए। नवगीत गाते रहें…सुंदर सृजन से दुनिया को प्रभावशाली बनाने में अपना योगदान देते रहें। गंभीर न हो मुसीबत का समय आता है तो जाता भी है। इसका अफसोस न करें। हर क्षण में नया रंग भरे यही तो है। कल की त्रुटियों को सुधारने का आज एक नया अवसर है, हर अंत एक नई शुरुआत है। पूर्णतः बिखर जाने के बाद भी, अपने मनोबल से आप नवसृजन कर सकते हैं। बस, हिम्मत कभी न खोएं और स्वयं से कभी न रूठें। जीवन में खोना और पाना निरंतर चलता रहता है, इसलिए प्रत्येक क्षण को अंतिम अवसर समझकर, निडर होकर जी भरकर जिएं और स्वयं को सर्वदा खुश रखें। “अल्प अध्ययन करें, प्रचुर मनन करें, मौन रहें, ध्यानपूर्वक श्रवण करें। सर्वदा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ और आनंदित रहें, चूँकि अनावश्यक मनन ही सुख को नष्ट करता है। सबके कल्याण (भले) की कामना हो। भारत माता की जय !
नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक,
सादर!







