सम्पादक
दार्शनिक कविवर सूर्य
गहन आध्यात्मिक विचारक,
मानवतावादी, साहित्यकार।
(नया अध्याय, देहरादून)
“स्वयं को संवारें, जगत को सँवारें। अतीत की स्मृतियों में खोए रहने के बजाय, उससे प्रेरणा लेकर निरंतर अग्रसर रहें।” – दार्शनिक कविवर सूर्य।
—————————————-
विगत की स्मृतियों में बंधे रहने के स्थान पर, उनसे ज्ञान अर्जित कर निरंतर अग्रसर रहना ही जीवन का वास्तविक मर्म है। केवल प्रेम ही मनुष्यों को शांतिपूर्ण जीवन जीने की कला सिखा सकता है। जो समय बीत गया, वह तो कभी लौटकर आने वाला नहीं है; अतः, हमें ‘आज’ को हृदय से लगाना चाहिए। स्वयं को और इस संसार को निरंतर सुंदर बनाते जाएँ। अतीत से चिपके रहने के बजाय, उससे शिक्षा ग्रहण करते हुए आगे बढ़ते जाना ही जीवन का सार है। आज वसुंधरा पर स्नेह के स्थान पर वैमनस्य की ज्वाला प्रज्वलित है; इसका मूल हेतु मानव हृदय से करुणा तथा संवेदनशीलता का विलुप्त होना है। करुणा तथा निस्वार्थ प्रेम ही वे मानवीय गुण हैं जो हमारे जीवंत, प्रेममय स्वभाव का आधार होते हैं। वास्तव में, प्रेम, स्नेह का मग ही मानवता के परम् कल्याण का मग है। प्रेम के बिना जीवन निःसंदेह नीरस होता है, अतः इस संसार में हमें प्रेम निरंतर बाँटते रहना चाहिए। संसार में अधिकांश लोग प्रेम की याचना अधिक करते हैं, परन्तु वास्तविक सार्थकता प्रेम को अन्यों में बाँटने में है। हम शायद एक झटके में संसार को स्वर्ग न बना पाएँ, परंतु मेरा लेखन यदि किसी एक जीवन को भी आलोकित कर दे, तो मैं अपना प्रयास सफल मानूँगा। निराशा की आवश्यकता नहीं, क्योंकि बंद दरवाज़ों के अतिरिक्त भी खुली खिड़कियाँ मौजूद हैं। क्रूर मनुष्यों के न बदलने पर भी, हमारा सत्कर्म व्यर्थ नहीं जाता; यह उन संवेदनशील हृदयों तक पहुँचता है जो ग्रहणशील हैं। एक व्यक्ति की प्रेरणा ही बृहद बदलाव की शुरुआत है। स्वर्ग का निर्माण त्वरित नहीं, बल्कि सतत अच्छे विचारों का परिणाम है।
इस नश्वर संसार में, प्रत्येक प्राणी किसी न किसी पीड़ा से ग्रस्त है। मनुष्य का जीवन मौन रहकर, धैर्यपूर्वक परिस्थितियों को साधने (संभालने) का ही एक अनवरत प्रयास है। इस जीवन-यात्रा में, सभी को अनिवार्य रूप से ‘शांति’ को धारण करना और ‘क्षमा’ के गुण को आत्मसात करना सीखना होगा। संसार में भावुक तथा संवेदनशील हृदयों ने ही सदा रिश्तों की गरिमा को सहेजा है। यह सत्य है कि ऐसे लोग पीड़ा में रोते हैं, किंतु उनका रुदन स्थायी नहीं होता। वे एक दिन हँसना सीख लेते हैं, और अपने इसी सामर्थ्य से वे बड़ा परिवर्तन ला देते हैं। जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाते हैं।
सबका कल्याण हो।
जयतु भारतम्।
“भारतीय संस्कृति के संरक्षक, सामाजिक समता व एकात्मता के प्रतीक” :







