ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय
(नया अध्याय, देहरादून)
गोंडा वजीरगंजः थानाक्षेत्र की डुमरियाडीह चौकी पर नवनिर्मित कार्यालय का रविवार को एडिशनल एसपी राधेश्याम राय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से किया। इस दौरान उन्होंने चौकी परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने बताया कि चौकी परिसर में कार्यालय न होने से जहां पुलिस कर्मियों को कार्य करने में असुविधा होती थी वहीं फरियादियों तथा आगंतुकों को फूस के छप्पर में बैठना पड़ता था। चौकी परिसर में कार्यालय की आवश्यकता को देखते हुए इसका निर्माण चौकी प्रभारी रामप्रकाश चंद की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने परिसर में आम के पौधे का रोपण करते हुए उसके संरक्षण का निर्देश दिया। आगंतुकों ने चौकी पर आयोजित सहभोज कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, अपराध निरीक्षक राधेश्याम यादव, एसएसआई वेदराम यादव, एसआई ओमप्रकाश, शिवकुमार, सुधीर तिवारी, प्रधान स्वामीनाथ सिंह, सुर्यनारायण मिश्र, मदन सिंह,कमल सिंह, रामचंदर मिश्र, लालजी सिंह, डॉ. सतेंद्र सिंह, अंकू सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।







