निक्की शर्मा रश्मि
महाराष्ट्र।
मिरा भाईंदर
संस्कृति कला महोत्सव का भव्य आयोजन
तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा ने जीता लोगों का दिल
(नया अध्याय, देहरादून)
प्रताप सरनाईक फाउंडेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मिरा भाईंदर में किया गया है। इस आयोजन के दूसरे दिन एक शाम कवियों के नाम रहा।शैलेश लोढ़ा व देश के मशहूर कवियों के साथ यह कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री प्रताप सरनाईक जी की उपस्थिति रही और उनका स्वागत व अभिवादन किया। प्रताप सरनाईक फाउंडेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कला महोत्सव 2025 के दूसरे दिन भी लोगों का भरपूर प्यार मिला। इस उत्सव में पूर्ण भागीदारी और सभी उम्र के प्रशंसकों की उपस्थिति वातावरण को उत्सव और सांस्कृतिक ऊर्जा दे रही थी। मशहूर कॉमेडियन और लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। उनके प्रभावशाली कविता, नोकझोंक, टिप्पणियां करने की शैली ने दर्शकों को बाँध कर रखा। सभी कवियों की कविताओं ने लोगों का दिल जीत लिया। सांस्कृतिक कला महोत्सव मीरा भयंदर की प्रगतिशील यात्रा को कलात्मक अभिव्यक्ति देता है साथ ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी दे रहा है। यह सांस्कृतिक कला महोत्सव हर साल मिरा भाईंदर में आयोजित किया जाता है।







