सौजन्यः शिवदत्त डोंगरे
(नया अध्याय, देहरादून)
हम फाउंडेशन भारत मालवा प्रांत शाखा नर्मदा नगर के तत्वाधान में आज शाम नर्मदा नगर में विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नगर के व्यापारी बंधुओं, शिक्षक गण एनएचडीसी और एन वी डी ए के अधिकारी और कर्मचारी तथा स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर हम फाउंडेशन भारत नर्मदा नगर के अध्यक्ष अखिलेश सेन ने अतिथियों का स्वागत किया। सरपंच महेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में सभी नागरिकों को विजय दिवस की बधाई दी और सैनिकों के साहस और शौर्य की सराहना करते हुए भारतीय सेना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। शिवदत्त डोंगरे भूतपूर्व सैनिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज से ठीक 54 साल पहले भारतीय सेना ने अपने रक्त से ऐसी विजय गाथा लिखी जिसने दुनिया का नक्शा ही बदल डाला। केवल 13 दिन तक चली आमने-सामने की लड़ाई के बाद पूर्वी पाकिस्तान में 93 हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने हथियार डाल दिए। इसके साथ दुनिया के मानचित्र पर आजाद बांग्लादेश उभरा उस समय के सेना नायकों की स्मृतियों में आज भी यह विजय गाथा ताजा है।
इस अवसर पर प्रियांशी चावड़ा ने सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करती कविता का वाचन किया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं करिश्मा, वैष्णवी गीते, करीना, नंदिनी, भाग्यश्री, आयुषी और भावना मानिक को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में इंदिरा सागर पावर स्टेशन के उप महाप्रबंधक सिविल श्री चंद्रकांत जयकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी महेश साहनी, अब्दुल रऊफ, राजू जायसवाल, संजय साहू, शिक्षक राम मनी, रोहित जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, कृष्णा पाल चावड़ा, धर्मेंद्र पांडे, संतोष यादव पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बिलिया जी के साथ हम फाउंडेशन के पदाधिकारी राजेश गौर, दीपक दुबे उपस्थित रहे। हम फाउंडेशन भारत नर्मदा नगर के सचिव आशीष जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिवदत्त डोंगरे ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक दुबे, कृष्ण पाल चावड़ा और धर्मेंद्र पांडे का विशेष योगदान रहा।






