ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
अधिकार एवं विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले विभिन्न विद्यालयों में किया गया शिविरों का आयोजन।
अल्मोड़ाः माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को नालसा योजना के अंतर्गत मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं प्रदान करना, नालसा आशा एस ओ पी के अनुक्रम में दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित राजकीय इंटर कालेज जसकोट, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार व ग्राम-पलना में विधिक जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता अभियान का शुभारंभ नालसा थीम गीत ‘एक मुट्ठी आसमान’ चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों को मानसिक रूप से अक्षम लोगों के कानूनी अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह प्रतिषेध, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, बच्चों व महिलाओं के अधिकार, नि: शुल्क विधिक सहायता, गुड टच-बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन नं 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, श्रमिकों के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार में बाल विवाह प्रतिषेध पर नुक्कड़ नाटक तथा राजकीय इंटर कालेज जसकोट में बाल श्रम प्रतिषेध पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वहां विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, विद्यार्थियों के अलावा ग्रामीण लोग व अधिकार मित्र मौजूद रहे।









