द्वाराहाट वन क्षेत्र के अन्तर्गत जमडिया क्षेत्र में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू का हमला।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश चन्द्र भट्ट

              (नया अध्याय)

 

 

द्वाराहाट वन क्षेत्र के अन्तर्गत जमडिया क्षेत्र में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू का हमला।

 

 

                 अल्मोड़ाः आज 18 दिसम्बर, 2025 (सूचना विभाग)-वन क्षेत्राधिकारी, द्वाराहाट ने बताया कि आज प्रातः दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि द्वाराहाट वन क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर जमडिया क्षेत्र में घास लेने जंगल गयी 02 महिलाओं पर भालू द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया है। घायल महिलाओ की पहचान चम्पा देवी पत्नी, मुकेश गिरी ग्राम चौकोडी रामपुर, जिला अल्मोड़ा व गीता देवी पत्नी मोहन सिंह ग्राम जमड़िया रामपुर, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई। सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग द्वाराहाट की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोडा व उप प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोडा/रानीखेत द्वारा मौके पर पहुँचकर घायल महिलाओं की स्थिति देखी गयी। पीड़ितों के परिजनों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की गई एवं स्थति का जायजा लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी, द्वाराहाट द्वारा आंशिक रूप से घायल महिला को रू 20000.00 (रू० बीस हजार) तथा गम्भीर रूप से घायल महिला को रु 30000.00 (रू० तीस हजार) की धनराशि मौके पर तत्काल आर्थिक सहायता हेतु प्रदान की गयी। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सैन्टर, बेस अस्पताल, अल्मोड़ा को रैफर कर दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में सघन गस्त की जा रही है। क्षेत्र में अनावश्यक उगी झाडियों का कटान किया जा रहा है एवं नियन्त्रित फुकान किया जा रहा है। क्षेत्रान्तर्गत विभागीय टीम द्वारा जनजागरूकता एवं बचाव हेतु जनता को दिशा निर्देश दिये जा रहे है। क्षेत्रवासियों से वन विभाग द्वारा अपील की जाती है कि बच्चों/महिलाओं/ बुजुर्गाे को अकेला न छोडें।

 

महिलाएं जंगल में घास या लकड़ी लेने अकेले न जाए। जगल जाने के लिए क्षेत्रवासी/ महिलाएं समूह में जाए। मानव-वन्यजीव संघर्ष सम्बन्धित या किसी भी वन्यजीव की गतिविधि पाए जाने पर तुरन्त हेल्पलाईन नं0 1800-890-9715 पर सम्पर्क करें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़