वे होंगे कुछेक ही फिर-फिर।

Spread the love

 

राजकुमार कुम्भज

जवाहरमार्ग, इन्दौर

 

 

(नया अध्याय, देहरादून)

_____________________

वे होंगे कुछेक ही फिर-फिर।

_____________________

वे होंगे कुछेक ही फिर-फिर 

जो समर्थक या भक्त कहलाऍंगे 

और जो नहीं होंगे भक्त या समर्थक 

दुश्मन क़रार दे दिए जाऍंगे 

वे,सुबह-सुबह काम पर जाऍंगे 

और जब शाम होने पर लौटेंगे घर 

घर की जगह देखेंगे जो कुछ भी 

उस सब से भीतर तक डर जाऍंगे 

डराऍंगे वे कुछेक ही फिर-फिर 

इधर से घुसेंगे,उधर निकल जाऍंगे 

उधर से घुसेंगे,इधर निकल आऍंगे 

और फिर उजालों में उजालों की तरह 

देखते ही देखते ग़ायब हो जाऍंगे 

डंडे लहराऍंगे,झंडे फहराऍंगे,दिखाऍंगे धर्म-ग्रंथ 

चमकाऍंगे तलवारें तमतमाते चेहरे लिए 

कोई भी उनसे पूछ नहीं पाएगा सवाल 

मलाल होगा सभी को होगा मलाल 

दूध में दरार,पानी में प्रहार देखेंगे सब 

लेकिन नहीं मुनासिब जैसा कुछ भी कर नहीं पाऍंगे 

जाऍंगे,जाऍंगे,सुलगती भट्टियों की तरफ़ जाऍंगे 

आह भर-भरकर आँसू बहाऍंगे 

समर्थक या भक्त होंगे जो भी 

इन्हीं-इन्हीं लोगों की हँसी उड़ाऍंगे फिर-फिर 

और नाचते-गाते हुए ढोलक बजाऍंगे 

हराऍंगे वे ही जो हारे कहलाऍंगे 

वे होंगे कुछेक ही फिर-फिर।

_____________________

 

सिर्फ़ सुनो,बोलो नहीं।

_____________________

सिर्फ़ सुनो,बोलो नहीं 

और सच तो बिल्कुल भी नहीं 

क्या सचमुच आप जानते नहीं हैं 

कि आप निग़रानी में हैं?

मुनादी है कि बादल बरसेंगे 

और प्यासे फिर-फिर तरसेंगे 

मुनादी है कि रोटियाँ पेड़ पर लगेंगी 

और भूखे फिर-फिर सपना देखेंगे 

मुनादी है कि विकलाॅंग दौड़ेंगे 

और एवरेस्ट फ़तह कर लेंगे 

आरामकुर्सी पर आराम करेंगे मगरमच्छ

सभाओं में प्रवचन देंगे और आँसू बहाऍंगे 

नहाऍंगे ख़ून से साधू-संत, भद्र-अभद्र, सभी 

संगीतज्ञ होड़ मचाऍंगे राग-दरबारी के लिए 

कै करेंगे विचारक, हक़लाऍंगे 

लोहार सभी हो जाऍंगे हलवाई 

छोड़कर हुनर अपना जलेबियाँ बनाऍंगे 

फिर भी होंगी कहीं वे स्त्रियाँ भी होंगी 

जो सुई में डालती रहेंगी धागा

सिर्फ़ सुनो,बोलो नहीं.

_____________________

 

 

 

  परदे सब हट गए

_____________________

ये जो एक कोमल-सा क़िस्सा है
उसमें सचमुच थोड़ा-थोड़ा मेरा भी हिस्सा है
जिस तरह चुप हैं सब,चुप हूँ मैं भी
जिस तरह देख रहे हैं सब,देख रहा हूँ मैं भी
जिस तरह डर रहे हैं सब,डर रहा हूँ मैं भी
देख-देख हत्यारों के हाथों में धर्मग्रंथ
नाच जो हो रहा है,हो रहा है सड़कों पर ही
परदे सब हट गए या हटा दिए गए हैं
पत्ता-पत्ता काँप रहा है,काॅंप रहा है
और यक़ीनन मैं भी.
_____________________

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)