संवाददाता अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय)
“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान।
चांडीखेत व भिकियासैंण न्यायपंचायतों में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों से 1286 लाभार्थी लाभान्वित।


अल्मोड़ाः “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के साथ जनपद में प्रशासन गाँव की ओर अभियान निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में विकासखंड भिक्यासैण की न्याय पंचायत भिकियासैंण तथा विकासखंड चौखुटिया की न्याय पंचायत चांदीखेत में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
न्याय पंचायत भिकियासैंण में आयोजित शिविर में 771 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
वहीं न्याय पंचायत चांदीखेत में आयोजित 515 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।









