सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)

ऊखीमठः प्रदेश सरकार के निर्देशन पर ब्लॉक सभागार में किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया। किसान दिवस मे विभिन्न क्षेत्रों के प्रगतिशील काश्तकारों ने बढ – चढ़कर भागीदारी की जबकि केन्द्रीय कृर्षि मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व कृर्षि मंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से काश्तकारों को सम्बोधित किया। किसान दिवस में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर काश्तकारों को विभागीय जानकारी दी गयी। किसान दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रगतिशील किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दर्जनो योजनायें संचालित कर रही है तथा सीमान्त क्षेत्रों के किसान विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनकर अन्य लोगो के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हुए है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि आम नागरिक बागवानी, मत्स्य पालन के जरिये आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार केदार घाटी में कोल्ड स्टोर खोलती है तो काश्तकारों उनके उत्पादन का समर्थन मूल्य मिल सकता है। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि काश्तकारों को समय – समय पर प्रोत्साहन व सम्मान मिलता है तो उनका मनोबल बढ़ेगा। कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ काश्तकारों भरपूर मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है इसलिए काश्तकारों उच्च स्तरीय सम्मान मिलना चाहिए। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य काश्तकारों के मध्य जागरूकता लाकर उन्हें आत्मनिर्भर करना है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों के दर्जनो काश्तकार सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अन्य ग्रामीणो के लिए प्रेरणादायक बने हुए है। किसान दिवस में कृर्षि विज्ञान केन्द्र जाखधार की डा0 अनुशूल आर्या व डा0 निवेदिता ने काश्तकारो को विस्तृत जानकारिया दी जबकि संचालन सहायक खण्ड विकास अधिकारी बीरेन्द्र ढौडियाल ने किया। इस मौके पर प्रधान संगठन ब्लॉक महामंत्री मदन भट्ट, प्रधान राजेन्द्र पंवार, समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा, बलवीर राणा, सदानन्द भट्ट, बलवीर रावत, एन आर एल एम ब्लॉक मिशन प्रबंधक रणजीत रावत, अनिरूद्ध भट्ट, दलवीर नेगी, अनिल धर्म्वाण सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, काश्तकार व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।









