ऊखीमठः कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ व बद्री केदार मन्दिर समिति के सयुंक्त तत्वावधान में 15 वर्षो बाद आयोजित भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक पैदल दिवारा यात्रा के बुरूवा गांव पहुँचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                नया अध्याय

 

 

 

                  ऊखीमठः कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ व बद्री केदार मन्दिर समिति के सयुंक्त तत्वावधान में 15 वर्षो बाद आयोजित भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक पैदल दिवारा यात्रा के बुरूवा गांव पहुँचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के मदमहेश्वर घाटी आगमन से आस्था व भक्ति का अनूठा संगम बना हुआ है तथा ग्रामीणो मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा जिस गाँव में पर्दापण कर रही है उस गाँव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ तथा ग्रामीण भगवती कालीमाई की डोली सहित दिवारा यात्रा में साथ चल रहे अनेक देवी – देवताओं के निशानो को अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना कर रहे है। बुधवार को भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा बुरूवा गांव का नगर भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी तथा रात्रि प्रवास के लिए मनसूना पहुंचेगी। मंगलवार को को मधुगंगा के किनारे सुरम्य वादियों में बसे राऊलैक में विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत भगवती काली, मदमहेश्वर भगवान सहित 33 कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक नौ बजे दिवारा यात्रा बुरूवा गांव के लिए रवाना हुई। दिवारा ने नगर भ्रमण के दौरान मदमहेश्वर। घाटी के विभिन्न हिल स्टेशनो का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा श्रद्धालुओ ने लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। देर सांय भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के बुरूवा गांव पहुंचने पर। ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने बताया कि आगामी दिनो में भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवो का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देगी। महामंत्री सुरेशानंद गौड़ ने बताया कि दिवारा यात्रा के मदमहेश्वर घाटी आगमन से ग्रामीणो में भारी उत्साह बना हुआ है। कालीमठ मन्दिर प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि 15 वर्षो बाद आयोजित ऐतिहासिक पैदल दिवारा यात्रा में मन्दिर समिति द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है तथा आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर दिवारा यात्रा अलकनंदा व भागीरथी के संगम स्थल देवप्रयाग में

तीर्थ स्नान व तीर्थ दर्शन करेगी। इस मौके पर प्रधान मदन भट्ट, पूर्व प्रधान सरोज भट्ट, वन पंचायत सरपंच बलवीर भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष चन्द्रकला देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष रघुवीर नेगी, भगवती देवशाली, योगेंद्र देवशाली, पंडित कालिका प्रसाद, पुजारी सतीश गौड़, हरीश गौड़, दिनेश गौड़, जयप्रकाश सेमवाल, ऋषिराम भट्ट, दिलवर असवाल, राकेश राणा, मोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, कुलदीप रावत, प्रबल सिंह राणा, महेंद्र सिंह राणा सहित राऊलैक, बुरूवा गांवो के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़