सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)

ऊखीमठः खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल के सेवानिवृत्त होने पर खण्ड शिक्षा, उप खण्ड शिक्षा कार्यालय, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन, राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन व राजकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। खण्ड शिक्षा सभागार में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे तथा उन्होंने अपने कर्तव्यो का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन किया। वक्ताओं ने कहा कि अतुल सेमवाल के नेतृत्व में समग्र शिक्षा की हर योजना का लाभ सीमान्त विद्यालयो में अध्यनरत नौनिहालों को मिला है तथा अल्प समय की अवधि में उन्होंने सीमान्त क्षेत्रों के दर्जनो विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओं का गहनता से निरीक्षण किया जिससे नौनिहालों व अध्यापकों का मनोबल बड़ा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग में रहकर जीवन के हर अनुभव से रूबरू होना का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जीवन पथ पर अग्रसर होने के लिए संघर्षो से जूझने की क्षमता ही मनुष्य का लक्ष्य होना चाहिए मंजिले आकर गल्ले लगा देती है। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल, वेंकटरमण सेमवाल, देवानन्द गैरोला, देवेन्द्र बजवाल, जगदीश केडियाल, मगनानन्द भट्ट, राकेश असवाल, कुवर भेतवाल, विजय राम गोस्वामी, संजय बर्त्वाल, प्रदीप फर्स्वाण, प्रदीप नेगी, राजेन्द्र लाल, नीता रावत, निशा बासकण्डी, आरती, प्रज्ञा, नीरज राणा, श्याम लाल आर्य, मोहन लाल, प्रेम सिंह राणा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, शिक्षक संगठनो के पदाधिकारी व खण्ड शिक्षा कार्यालय में तैनात अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।









