ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय
(नया अध्याय)
गोंडाः विकास खंड वजीरगंज में नए वर्ष का उत्सव मनाने का तरीका भी अलग-अलग है। कोई खुद में मस्त है तो कुछ लोग तकलीफ में खुशी का माध्यम बन जाते हैं। 
उन्हीं में से एक हैं जिला अवध ईट निर्माता अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पंचायत सदस्य अमरीश दत्त सिंह, जिनकी साख प्रखर समाजसेवी की है।
जब पूरा क्षेत्र नए वर्ष के हर्षोल्लास में डूबा है, तो वे क्षेत्र के गरीब, असहाय व मजलूमों को ढूंढकर उन्हें ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरित कर रहे हैं। उन्होंने नए वर्ष की सुबह अपने आवास पर अपने पिता बलभद्र सिंह के बैनर तले रामपुर खराहटा, ढोढियापारा, डल्लापुर व हथिनाग चार ग्राम पंचायतों के 721 लोगों को कंबल व 115 लोगों को शाल ओढ़ाया, उनका मुंह मीठा कराया, चाय पिलाई और आत्मिक स्नेह के साथ आशीर्वाद लिया।
कम्बल वितरण अवसर पर उन्होंने कहा कि असहायों की सेवा मानवता सिखाती है, तो इससे सबसे बड़े पूजापाठ का पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है और हमें इस कर्तव्य को निभाने का अवसर मिला है, इसके लिए हम आभारी हैं।
कम्बल वितरण अवसर पर धीरू सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, सनोज सिंह, डॉ. के के सिंह, जगदीश दूबे, तिलकराम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने अमरीश दत्त सिंह की इस पहल की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
अमरीश दत्त सिंह की इस पहल ने दिखाया है कि नए वर्ष को मनाने का सबसे अच्छा तरीका है दूसरों की मदद करना और उनकी जरूरतों को पूरा करना। उनकी इस पहल से क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचने में मदद मिली है और उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं मिली हैं।






