डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
कुण्डलिया
जिसकी होती राम से, प्रीति घनेरी मीत,
समझो उसके घर सदा, बजे प्रेम-संगीत।
बजे प्रेम – संगीत, कष्ट सब कटता जाए,
प्रभु ही करें अभीत, नहीं यह जग भरमाए।
कहें मिसिर हरिनाथ, न गरिमा घटती उसकी,
करे जगत यश-गान, राम में श्रद्धा जिसकी।।
होता प्रभु का आगमन, दुष्ट-दलन के हेतु,
रावण-वध के हेतु ही, बना सिंधु पर सेतु।
बना सिंधु पर सेतु, राम जी किए चढाई,
हुआ भयंकर नाश, छिड़ी जब लंक-लड़ाई,
कहें मिसिर हरिनाथ, दसानन राज न खोता,
यदि माँ सिय को छोड़, शीघ्र लौटाया होता।।






