राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
संस्मरण 26
अभिव्यक्ति को आकर दो
मैं जब लगभग छः वर्ष का था था,,तब मन में विचार आया कि बड़े होकर क्या करूंगा / बनूंगा? सबसे पहले प्राइमरी शिक्षक को बताया मैं सिलाई मास्टर बनूंगा,, ( मेरे जीजा जी,, अच्छे टेलर थे) स्नातक किया तो विचार आया कि थानेदार बनूंगा (जंजीर फिल्म का प्रभाव) मास्टर डिग्री होने पर तय किया कि राजपत्रित अधिकारी बनूंगा। इस तरह अपनी अभिलाषा, अभिव्यक्ति अर्थात मैनिफेस्टेशन (Manifestation) जो एक आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक अवधारणा है, जो मुख्य रूप से “लॉ ऑफ अट्रैक्शन” (Law of Attraction) पर आधारित है, पर बढ़ता गया। सरल शब्दों में, यह यह विश्वास होता गया कि मेरी सोच, भावनाएँ और विश्वास मेरी वास्तविकता को आकार दे रहीं है। सकारात्मक रूप से किसी चीज़ की कल्पना करते हुए मैं सीधे जिला जेल अधीक्षक बना तो लोगों ने विश्वास नहीं किया। लेकिन मैं जानता था कि मेरा मैनिफेस्टेशन कैसे काम कर रहा है?
सबसे पहले स्पष्ट इरादा (Intention) हमें पता होना चाहिए कि हम क्या चाहते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप एक नई नौकरी चाहते हैं, तो उसे विस्तार से कल्पना करें क्या सैलरी, क्या काम का माहौल है। इसके बाद विश्वास और भावना (Belief and Feeling) सिर्फ सोचना काफी नहीं है। हमें ऐसा महसूस करना चाहिए जैसे वह पहले से ही आपका है। सकारात्मक ऊर्जा और आभार (gratitude) महत्वपूर्ण हैं।
कार्रवाई (Action) कार्य / कर्तव्य करना चाहिए क्योंकि मैनिफेस्टेशन जादू नहीं है । आपको कदम उठाने पड़ते हैं। जैसे, समय से उठाना,व्यायाम करना,रिज्यूमे भेजना या स्किल्स सीखना आदि। रिलीज करना (Let Go) अर्थात जो बातें और लोग परेशानी का सबब हों उनसे ज्यादा चिपकना ठीक नहीं,,वो हमारे मन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकते हैं। विश्वास रखें कि ब्रह्मांड या जीवन अच्छी और सच्ची बातें संभाल लेता है।
मैने व्यक्तिगत अनुभव किया है कि कोई व्यक्ति अमीर बनने की कल्पना करता है, रोज़ विज़ुअलाइज़ेशन करता है, और फिर निवेश या बिज़नेस शुरू करता है – नतीजा? सफलता मिलती है,, जेल सेवा से निवृत होते ही मैने ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग सीखा और अब साढ़े तीन साल में पेंशन से घर और कैपिटल गेन से बुक्स प्रकाशित कर रहा हूं। मसलन मेरा नाम पद और भविष्य मेनिफेस्टेशन ( अभिव्यक्ति साकार/ प्रकट करने से ) आज भी संतोषजनक है।
मेरे सभी रिश्ते संतुलित और सुखद हैं। मेरा मानना है कि किसी को सच्चा प्यार चाहिए , तो खुद को पहले प्यार दें और सकारात्मक रिश्तों की कल्पना करें।






