सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री, लेखिका
नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
आलेख
“खोज बाहर की नहीं, अपने भीतर छिपी शक्ति व दिव्यता को जगाने, उसे सही पथ दिखाने की है”— सुश्री सरोज कंसारी
Pp————————————-
हृदय में दया, करुणा धारण करें। क्रोध से दूर रहें, क्योंकि क्रोधाग्नि बुद्धि व विवेक का विनाश कर देती है। मनुष्य कार्यों की अधिकता से नहीं, अपितु मन के असंतोष से थकता है। खुशी किसी कंपनी के प्रोडक्ट नहीं बल्कि आंतरिक अनुभूति है… भावी जीवन की एक सुखद कल्पना मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है। जो दुनिया के हर आविष्कार की जननी और शक्ति के श्रेष्ठ स्रोत हैं, सार्थक दिशा में कल्पना है जिसे कार्यरूप में परिणित करने की क्षमता का विस्तार हमारी सक्रियता, कर्मठता और जीवनशैली पर निर्भर है। ख्वाहिश के बिना जिंदगी बंजर भूमि होती है, जहां कठोरता होती है, वहां प्रेम के भाव पनप ही नहीं सकते। नमी जरुरी है संवेदनाओं को जीवित रखने के लिए, जिससे जीने के सुंदर हुनर का विकास होता है। एक नए सिरे से हर पल शुरूवात करने का हौसला होना ही जीवन चक्र है। प्रत्येक पग पर कोई ऐसी घटना आवश्यक होती है जो मानसिकता को अस्त-व्यस्त करती रहती है, उसे नियंत्रित करने के लिए आत्मबल आवश्यक है और निर्मल शुद्ध मन ही श्रेष्ठ विचारों को ग्रहण कर सकता है। आज जगत् में अद्भुत परिवर्तन हुए हैं, हर आविष्कार अपने आप में एक चमत्कार है। जंगल-झाड़ी, झुग्गी-झोपड़ी, गिरी-कंदराओं से निकल हम बड़े-बड़े आलिशान बंगले और महल में रहने लगे हैं। कच्चे मांस, कंद-मूल खाकर पेट की आज बुझाने वाले मानव आज विभिन्न स्वादिष्ट पकवान खा रहे हैं। पैदल दूर की यात्रा करने वाले सफ़र को दो पहिया, चार पहिया वाहन के साथ हवा में उड़ने के सौभाग्य प्राप्त हुए हैं। आश्रम में रहकर कठिन तपस्या के बाद शिक्षा ग्रहण करने वाले की जगह स्कूल, कालेज में हर सुविधा के साथ बड़ी-बड़ी डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। विशाल करखाने, उद्योग-धंधे में मशीनों के प्रयोग से रोजगार के क्षेत्र में कई आश्चर्यजनक कार्य सहजता से हो पा रहे हैं। जमीन में रहकर कभी आसमान को निहारते थे, आखिर यह हैं क्या? आज वहां भी पहुंच गए हम। मनुष्य के मस्तिष्क में वो हर चीज संग्रहित है जिसकी हमें चाह होती है। यह सब एकाएक नहीं हुए, मनुष्य के अनेक वर्षो के संघर्ष और सोच के ही परिणाम हैं, जिसकी वजह से आज हम समृद्ध जीवन यापन कर पा रहे हैं। हमारे चारोंं तरफ इंटरनेट का एक जाल बिछा है, जिसमें अच्छाई और बुराई दोनों समाहित हैं। हम पर निर्भर है इसके उपयोग कहां करते हैं? मनपसंद कार्य में रुचि उत्पन्न होती है, हम जिधर ध्यान केंद्रित करते हैं, वहीं पूर्ण रुप से जागृत अवस्था में आ जाती है। कोई भी सृजन अपनी उत्कृष्ट अवस्था को प्राप्त नहीं कर सकती, जब तक उसमें हृदयगत भावनाओं की उथल-पुथल न हो, मन में एक मंथन जरुरी है। आपने जो भाग बताया हैजो जिज्ञासा को शांत कर सके, बहुआयामी सर्वहित में जो प्रेरक बन कुंठित व्यवहार को नियंत्रित कर सकें, जो सत्य है, उससे पहचान कराए और भ्रम की स्थिति से निकाल कर सही दिशा का ज्ञानबोध कराने में सफल हो। मस्तिष्क ही समस्त कार्य की सफ़लता की केंद्र बिंदु है, जिसमें हर संभावनाएं समाहित हैं, असंभव कुछ भी नहीं। ज़रुरत है तो एक सकारात्मक पहल की, पहले तय करें। अपनी प्राथमिकता बस निराशा की आंधी से विचलित न हो, शिक्षा, स्वस्थ्य, साहित्य, उद्योग, संस्कार, संस्कृति और धर्म, जिस क्षेत्र में आपकी रुचि है, उस दिशा में अपने मस्तिष्क को एकाग्रचित्त कीजिए और बिना संदेह किए विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहिए। यह जीवन के प्रत्येक पहलू में कोई न कोई सुखद एहसास होते हैं… जिनके दायरे में रहकर कार्य करने से प्रसन्नता होती है। जीवन का लक्ष्य ही है परम सुख को प्राप्त करना, विभिन्न चुनौतियों को ख़ुद पर हावी कर सिर्फ़ तनाव लेने से समस्या हल नहीं हो जाती। किसी भी बात के कई विकल्प होते हैं, कठिन मार्ग के बीच ही सुगमता का निर्माण करने की कला है जिंदगी। जब तक शुरूवात नहीं करते, उसमें तर्क-वितर्क, बहस जुड़े होते हैं, लेकिन चुनौतियां ही तो हमें अनुभव देती हैं, साहस मिलती है…तेज दौड़ कर आगे निकलने वाले शारीरिक, मानसिक रुप से जल्दी थक जाते हैं, लेकिन जो अपने जीवन में संतुलन स्थापित कर चलते हैं, वे एक दिन मंज़िल तक पहुंच ही जाते हैं। किसी भी कार्य के प्रति उत्साह होने से चाहत का नया आशियाना बनता है। प्यार से भरा दिल और फुर्तीलापन ऐसे हाथियार हैं जो हर जंग में विजयी बनाने में सहायक हैं। आज सोचनीय स्थिति है, जिस सुख सुविधा के लिए हम इतनी मेहनत किए, आविष्कार किए, उसे पाने के बाद भी हर चेहरे से मुस्कुराहट गायब है, अजीब सी चिंता की लकीर है, मन फिर भी व्यथित है, आखिर क्यों? इसका एक ही कारण है, लोभ की अधिकता के कारण जो हम निर्मित किए हैं, उसका उपयोग सही दिशा में करने के लिए ही समय नहीं, आधुनिक परिवेश के साथ सभ्यता को भूल गए हैं। बह रहे हैं अज्ञान की नदी में, जहां दूषित कुचिवार के ढेर हैं, ज्ञान की रोशनी नहीं, दिखावटीपन की होड़ से टूट रहे आत्मविश्वास, एक दलदल है, जिसमें पाने की तो असीम चाह है, लेकिन समर्पण का कोई मोल नहीं। सुख का संबंध आत्मा से होता है, रिश्तों की गहराई से होता है, परम्पराओं के निर्वहन से होता है…जानते तो सब हैं, बस कमी है अनुकरण करने की। सुख के लिए जीवन भर भटकने की बजाए उसे अपने अंदर ही निर्मित करें, दुखद स्थिति से ऊपर उठें, सुप्त अवस्था को जागृत करें, जीने की ललक पैदा करें। दूर तक बेवजह सोच को विस्तार देने की बजाए अस्त-व्यस्त मानसिकता को पहले व्यवस्थित करें। ज्यादा दिमाग़ का दही बनाने की आवश्यकता नहीं, जो जीवन निर्वहन के लिए उपयोगी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, माहौल, परिस्थिती या हालात मिले हैं, उसे सहज़ता से स्वीकार करें, उसी के अनुसार ढलने का प्रयास करें। सामंजस्य तो हर क्षेत्र में करना पड़ता है, अति उग्रता एक दिन ले डूबती है, इसलिए जितना अधिक हो सकें, नम्र बनें। सुख तर्क का विषय नहीं, जो मन को सुकून दे, वहीं असली सुख है। इसे महसूस करें। और आगे बढ़ाते हुए जीवन में सुख और शांति को पाने के लिए हमें अपने अंदर की शक्ति को पहचानना होगा। हमें अपने विचारों को सकारात्मक बनाना होगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काम करना होगा। हमें अपने जीवन में संतुलन और समर्पण की आवश्यकता होती है, और हमें अपने जीवन को अधिक सुखी और समृद्ध बनाने के लिए अत्यधिक क्रोध, भय, उदासीनता और शिकायतें ही दुःख को जन्म देती हैं। अतः उलझनों में जीने के बजाय उसी कार्य में आगे बढ़ें जो आपके लिए सहज और रुचिकर हो। खिलखिलाते बच्चों से सीखें कि बेवजह मुस्कुराना भी ताजगी देता है। हम जिस खुशी को महंगी वस्तुओं में ढूँढते हैं, वह किसी कंपनी का उत्पाद नहीं, बल्कि प्रेम और अपनेपन से मिलने वाली एक आंतरिक अनुभूति है। खुशियाँ निशुल्क हैं, लेकिन हमारी असीमित इच्छाएँ हमें इनसे दूर कर देती हैं। आइए, नफरत त्याग कर अपनों के साथ खुश रहने की वजह तलाशें। अतीत के दुखों से मुक्त हों। सुख बौद्धिक विमर्श नहीं, अपितु एक आंतरिक अनुभूति है। जो मन को सुकून दे, वही सत्य है। सकारात्मकता को अपनाएँ और वर्तमान में जीना सीखें।






