केदारनाथ धाम का प्रतीकात्मक मन्दिर बुराड़ी दिल्ली में बनाये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश सरकार की सदबुद्धि के लिए भोलेश्वर महादेव मन्दिर में बुद्धि – सुद्धि यज्ञ किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग : लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ:  केदारनाथ धाम का प्रतीकात्मक मन्दिर बुराड़ी दिल्ली में बनाये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश सरकार की सदबुद्धि के लिए भोलेश्वर महादेव मन्दिर में बुद्धि – सुद्धि यज्ञ किया।

जिसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर का कहना है कि केदारनाथ मन्दिर का प्रतीकात्मक मन्दिर दिल्ली में बनाने से करोड़ों हिन्दुओ की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिससे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ मन्दिर के प्रतीकात्मक मन्दिर बनाने के बाद मुख्यमंत्री अनेक प्रकार की सफाई तो दे रहे हैं मगर दिल्ली में केदारनाथ मन्दिर के प्रतीकात्मक मन्दिर के शिलान्यास में शिरकत करने से पूर्व उनको जनभावनाओं की कद्र करनी चाहिए थी! युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर ने कहा कि प्रदेश में मंहगाई चर्म पर, ऊर्जा प्रदेश में अघोषित विधुत कटौती जारी है तथा संचार युग में सीमान्त गाव के ग्रामीण संचार सुविधा से वंचित है। मुख्यमंत्री को दिल्ली में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मन्दिर के शिलान्यास में शिरकत करने के बजाय सीमान्त गांवों में जनता दरबार लगाकर उन क्षेत्रों में फैली समस्याओं के निराकरण की पहल करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रति दिन वेरोजगारी बढ़ती जा रही है तथा प्रदेश सरकार के इशारों पर वन विभाग द्वारा तुंगनाथ घाटी व रूद्रनाथ में दशकों से रोजगार कर रहे युवाओं के ढाबों को तोड़ कर उनकी आजीविका से खिलवाड़ किया गया। कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में जमीन आसमान का अन्तर है जिसका मुहतोड़ जबाब जनता ने बद्रीनाथ व मंगलौर में हुए उप चुनाव में दे दिया है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विभांशु बर्त्वाल ने कहा कि चार धाम यात्रा में शुरूआती दौर आनलाइन व आफलाइन पंजीकरण बन्द करना मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा सरकार की सोची समझी चाल थी इसलिए चार धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को ऋर्षिकेश से कैची धाम डायवर्ट किया गया परिणाम स्वरूप चारों धामो तीर्थाटन – पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित रहा। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव धर्मेन्द्र पुष्वाण, कांडिनेटर युवा कांग्रेस गोपी रौथाण, जिला सचिव आयुष पुष्वाण, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, कवि, सौरभ बिष्ट मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो