एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला नये साल में भी अनवरत जारी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

                (नया अध्याय)

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला नये साल में भी अनवरत जारी।

 

                 आज प्रातःकाल आर्टिगा कार में गांजा भरकर ले जा रहे 03 तस्करों को SOG व सल्ट पुलिस ने धर दबोचा, लगभग 13 लाख का 51.950 KG गांजा बरामद।

 

 

               अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी व थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 05/01/2026 को एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा नैल तिराहा के पास चैकिंग के दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही सफेद रंग की आर्टिगा कार HR38AB9680 में सवार 03 तीन युवकों के कब्जे से कुल 51.950 Kg गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-01/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।

 

 पूछताछ-

तीनों यह गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहा थे।

पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. विशाल सिंह उम्र0 21 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी-शिव विहार कॉलौनी चिल्किया, थाना-रामगनर जिला-नैनीताल 

2. मौ0 अनस उम्र0 22 वर्ष पुत्र स्व अतीक हुसैन निवासी- तेली पुरा बड़ी मस्जिद के पास रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल 

3. मौ0 हासिम उम्र 21 वर्ष पुत्र स्व0 खलील अहमद निवासी- तेली पुरा रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल 

 

बरामदगी- 51.950 Kg गांजा बरामद।

कीमत- 12,98,750 रुपये।

 

 पुरस्कृत

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

 

पुलिस टीम-

1. अपर उप निरीक्षक लखविन्दर सिंह-थाना सल्ट

2. अपर उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह-थाना सल्ट 

3. हेड कानि0 राजकुमार-थाना सल्ट 

4. हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार-एसओजी अल्मोड़ा  

5. कांस्टेबल गणेश पाण्डे-एसओजी अल्मोड़ा

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो