ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260107O2igy6eB
पंजाब के जिला फिरोजपुर में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
सीआईए स्टाफ जीरा ने अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 452 ग्राम आइस ड्रग और तीन नाजायज हथियार बरामद किए हैं।
एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने दी जानकारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी
फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने नशा तस्कर तरसेम सिंह ( 25 वर्षीय ) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दाना मंडी, फरीदकोट रोड से काबू किया गया, जिसके पास से 452 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई है।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने स्वर्ण (उम्र 20 वर्ष) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक ग्लॉक पिस्टल, एक 32 बोर पिस्टल, एक अन्य पिस्टल और कुल 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह फिरोजपुर का रहने वाला है आरोपी को दाना मंडी, गांव भागो के मलावाला से गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और नशा व हथियारों की सप्लाई कहां से की जा रही थी।
बाइटः एस एस पी भूपिंदर सिंह सिद्धू






