ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260108ul15I3Jo
पंजाबः के जिला फिरोजपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। पति अमन सिंह -पत्नी जसवीर कौर और दो छोटी बच्चियां मनवीर कौर 10 वर्षीय और प्रनीत कोर 6 वर्षीय घर के अंदर मृत अवस्था में मिलीं। सुबह जब घर में काम करने वाली महिला काम पर पहुंची तो किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला। पड़ोसियों की मदद से जब दरवाज़ा खुलवाया गया तो अंदर चारों के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसकी जांच पुलिस कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है।
शवों के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है कि गोली उन्होंने खुद चलाई या इसके पीछे कोई और कारण है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी : एस एस पी फिरोजपुर।
परिवार का रो रो कर बुरा हाल
फिरोजपुरः में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। फिरोज़पुर के डेरा बाबा राम लाल के नज़दीक बनी कॉलोनी हरमन नगर में एक परिवार रहता था, जो पेशे से सैलून का काम और फाइनेंस का काम करता था। पति-पत्नी सहित दो बच्चियों के शव घर के अंदर से बरामद हुए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सुबह जब घर में काम करने वाली आई तो किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला। ऊपर रहने वाले किरायेदारों ने उनके रिश्तेदारों को बुलाया और जब दरवाज़ा खोला गया तो अंदर चार लोगों के शव पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बाइट: पड़ोसी
VO 2:
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक की पहचान अमनदीप के रूप में हुई है। उसकी पत्नी जसवीर कौर और दो बच्चियों—मनवीर और परनीत—की भी मौत हुई है। शवों के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है कि गोली उन्होंने खुद चलाई या इसके पीछे कोई और कारण है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल शवों को सिविल अस्पताल फिरोज़पुर भेज दिया गया है।
बाइट: भूपिंदर सिंह सिद्धू, एसएसपी फिरोजपुर
https://www.transfernow.net/dl/20260108CXso7mmE
जिला कोर्ट काम्प्लेक्स फिरोजपुर पुलिस द्वारा करवाया गया ख़ाली,सभी वकीलों और उनके स्टाफ सदस्यों और तारीक भुगतने आए सभी लोगो को कोर्ट कॉम्प्लेक्स से निकाला गया बाहर।
पुलिस के अनुसार कोर्ट काम्प्लेक्स को उड़ाने की मिली धमकी
पुलिस के द्वारा कोर्ट परिसर को खाली करवा कर सारी कोर्ट और पार्किंग की चेकिंग की जा रही है डॉग्स स्कोड को बुलाकर कोर्ट कम्प्लेक्स की चेकिंग की जा रही है
वही एसपीडी मनजीत सिंह ने बताया कि कोई थ्रेट आई है जिसके चलते कोर्ट को खाली करा कर पूरी चेकिंग की जा रही है हालांकि हम पहले भी कोर्ट में रूटीन चेकिंग करते हैं किसी शरारती आंसर नहीं या शरारत की है हम उसे जल्द गिरफ्तार कर लेंगे उन्होंने बताया कि 200 के करीब पुलिस कर्मचारी बॉम्ब स्क्वाड डॉग्स कोड की टीमों के साथ कम्प्लेक्स के चपे चपे की चैकिंग की जा रही है।
बाइट: मनजीत सिंह एसपीडी







