संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
दल पर श्रद्धा…!
किसी ने कहा “घं…”
यहां कोई फर्क नहीं पड़ता,
विपक्ष की धार हो गई थी कुंद!
उसमें आ गई थी जड़ता।
कई महीनो से घर बैठ गए थे,
वे तो हो चुके थे निष्क्रिय!
अरे भई, एक बयान क्या आया,
फटाफट वे हो गए सक्रिय!
अब मिल गया है मुद्दा,
60 पार वाले बाबा भी देखों,
खड़े हो गए हमरे दद्दा!
बचा है उनमें अभी-भी देखों,
सत्ता पक्ष से लड़ने का माद्दा।
जाग उठी हैं उनकी भी,
अपने दल पर श्रद्धा।
देश-विदेश में ‘दादागिरी’…!
देश-विदेश में ऐसी हो रहीं ‘दादागिरी’,
ना जाने किस-किसकी है बुद्धि फिरी।
ये विदेश में देखो राष्ट्रपति को ले उड़ी,
क्योंकि तेल पर इनकी जो नजर पड़ी।
जब राज्य की मुखिया हो गई परेशान,
तय राजनीति ‘रणनीति’ है ईडी हैरान।
तलाशी अभियान कब्जे में ली फाइल,
बावजूद इसके ‘गायब’ हो गई स्माइल।
चीन, भारत-ब्राजील पे 500 प्रतिशत,
टैरिफ लगाने की है यह गलत हरकत।
यूक्रेन में भैया शांति नहीं करवा पाया,
ये ‘नोबेल’ ना मिलने से खूब झल्लाया।






