संवाददाता कानड : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
सीएससी एवं वीजा प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के लिए किया गया जागरूक।
सोयत: सीएससी के द्वारा संचालित वीजा सीएसआर के अंतर्गत आज ग्राम गुराडिया सोयत जिला आगर मालवा में सीएससी वीएलई कमलेश दांगी के द्वारा ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के बचने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत आज ग्रामीणों को बताया गया कि कैसे किसी अनजाने कॉल में बैंक ओटीपी मांगने पर क्या करना चाहिए, और डिजिटल अरेस्ट कैसे किया जाता है एवं इससे कैसे बचा जा सकता है। आजकल साइबर फ्रॉड बहुत तेजी से ग्रामीण अंचल पर भी हो रहा है इसीलिए वीजा सीएसआर के द्वारा सीएससी के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।






