संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
महिला कोतवाली ने ग्रामसभा टाटिक में लगाई जागरुकता चौपाल।
साइबर, महिला सुरक्षा,नये कानूनों सहित विभिन्न विषयों से ग्रामीण हुए लाभान्वित।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 14.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भण्डारी मय टीम म0 कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी, 
म0 कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा ग्रामसभा टाटिक में चौपाल लगाकर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया।इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जनो के महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह,मानव तस्करी, डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090 साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।








