संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
मंत्री श्री पटेल ने आगर मालवा में आऊ नदी व टिल्लर नदी उद्गम स्थल पर किया पूजन।

आगर मालवा: मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा शनिवार को आगर मालवा में दो नदियों के उद्गम स्थल पर विधि विधान से पूजन किया गया।
मंत्री श्री पटेल ने सर्वप्रथम ग्राम आवर में आऊ नदी उद्गम स्थल पर पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजन किया। यहां पर मंत्री श्री पटेल ने नागरिकों से संवाद भी किया। इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल ग्राम पालखेड़ी पहुंचे, जहां उनके द्वारा टिल्लर नदी उद्गम स्थल पर पूजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, विधायक श्री मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, पूर्व विधायक श्रीमती रेखा रत्नाकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, श्री भेरू सिंह चौहान, श्री प्रेम मस्ताना, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री हरिनारायण यादव, श्री कैलाश मकवाना, श्री प्रेम यादव, श्री अजय जैन मारुबर्डिया, श्री बाबूलाल यादव, श्री मयंक राजपूत, श्री सुरेश बैरागी, श्री कैलाश कुम्भकार आदि।
जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह, तहसीलदार श्री विजय सेनानी, परियोजना अधिकारी श्री जितेंद्र सेंगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






