राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
अब फिर से, मुस्कुराने लगा हूँ,
हसीन सपने, सजाने लगा हूँ।
वो शाम, जो उदास रहती थी,
अब उसे, गुनगुनानें लगा हूं।
दुनियां की बातें, अब नहीं सहेंगे
ख़ुद बाख़ुद, आजमाने लगा हूँ।
चुपके से रोया करता था कभी,
आईने को, अब हंसाने लगा हूँ।
ज़ख्म पुराने, पर मरहम नया है,
हर पके जख्म, सुखाने लगा हूँ।
टूटकर बिखर जाता था कभी,
बचे अक्श को, संवारने लगा हूँ।






