अब हर सोमवार और शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में होगी जन-सुनवाई

Spread the love

 

(नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 अब हर सोमवार और शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में होगी जन-सुनवाई

 

मुख्य सचिव, बिहार सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग कर नई कार्य-योजना की जानकारी दी गई।

 

​     19 जनवरी 2026 से जिले के पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी कार्यालयों में सप्ताह के दो दिन विशेष रूप से जन-सुनवाई के लिए कार्य होगा।

 

​नई व्यवस्था की मुख्य बातें:

 

प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और शुक्रवार को सभी अधिकारी अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

यह व्यवस्था ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों पर लागू होगी।

 

​      आम नागरिक इन दो दिनों में सीधे अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।

 

​        जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्धारित दिनों पर अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

 

​          “अधिकारी आगंतुकों से सम्मानपूर्वक मिलें और उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।”

 

​         यदि कोई अधिकारी अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहता है, तो उनके द्वारा अधिकृत अन्य पदाधिकारी जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

 

अतिरिक्त प्रभार वाले अधिकारियों को भी समय बांटकर अपने सभी संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है।

 

​          जन-सुनवाई के दौरान आने वाली जनता की सुविधा का भी विशेष ख्याल रखा गया है। सभी कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे ​आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था करें।

​स्वच्छ पेयजल और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करें।

​एक ‘शिकायत पंजी’ संधारित करें ताकि शिकायतों के निवारण की मॉनिटरिंग की जा सके।

 

​           इस पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता और सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। वे हर सोमवार और शुक्रवार को कार्यालयों में होने वाली जन-सुनवाई की फोटोग्राफी और रिपोर्ट संकलित कर सीधे जिला पदाधिकारी को सौंपेंगे।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)