उत्‍तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने बरपाया कहर; प्रशासन व एसडीआरएफ रवाना

Spread the love

टिहरी। उत्‍तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार बारिश ने कहर बरपा दिया। टिहरी में गुरुवार रात को भारी बा‍रिश हुई। जिससे वहां नदी-नाले उफान पर आ गए। यहां बाढ़ के हालात उत्पन्‍न हो गए। कई गांवोंं में गोशाला क्षतिग्रस्‍त हुई हैं। प्रशासन की टीम व एसडीआरएफ मौके पर पहुंच रहे हैं।

भिलगंना प्रखंड के बूढ़ाकेदार में पट्टी थाती के गैंवाली गांव के ऊपर हुई भारी बारिश से बालगंगा नदी में भारी बाढ़ आ गई । जिससे ग्राम गैंवाली, तोली, जखाणा, विसन, तिनगढ, और बूढ़ाकेदार तक ग्रामीणों की सैकड़ों नाली कृषि भूमि को भरी नुकसान हो गया है।

बूढ़ाकेदार में ग्रामीण मनमोहन रावत का चार आवासीय मकान शौचालय व कीचन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।भयभीत ग्रामीणों ने गुरुवार राातत किसी तरह से भाग कर जान बचाई है। साथ ही चार गांवों को जोड़ने वाला विनायखाल जखाना मोटर मार्ग तीन से चार किमी तक ध्वस्त हो गया है।

कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालगंगा प्रशासन मय फोर्स घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है।

बोल्डर गिरने से जेसीबी ऑपरेटर गंभीर घायल

घनसाली क्षेत्र की विनयखाल- जखाणा मोटर मार्ग पर तिनगढ़ के पास सड़क से मलबा हटाने के दौरान पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर जेसीबी मशीन के ऊपर आ गया। जिससे जेसीबी का ऑपरेटर बुरी तरह घायल हो गया। आपरेटर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेश्वर में भर्ती करने ने बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं।

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण विनयखाल मोटर मार्ग बंद हो गया था। जिसे खोलने के लिये गुरुवार को लोनिवि ने जेसीबी को भेजा था। तिनगढ़ गांव के पास सड़क से मलबे को साफ किया जा रहा था कि अचानक पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर मशीन की छत के ऊपर गिर गया। जिससे ऑपरेटर अंकित पुत्र राम कुमार (28) नगीना बिजनौर न बुरी तरह से घायल हो गया।

ग्रामीणों की मदद से ऑपरेटर को मशीन से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेश्वर में भर्ती करवाया गया। सिर में गंभीर चोट को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।