संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस चला रही है जागरुकता अभियान।
महिला कोतवाली ने क्रिकेट मैदान में, खिलाड़ियों को किया जागरूक- नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवनशैल अपनाने के लिये किया प्रेरित।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 01.02.2026 को प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा लोधिया क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही नशे से संबंधित गोपनीय जानकारियां देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर-1933 की जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की जानकारियां, साइबर अपराध से बचाव,सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।







