संतोष कुमार चतुर्वेदी रिपोर्टर
(नया अध्याय, देहरादून)
भारतीय कृषक समाज हरियाणा के चेयरमैन एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार ) के सदस्य अजीत तेवतिया ने विकसित भारत के बजट को सराहनीय एवं आम लोगो के हितों में बताया है।
किसानों की आय को बढ़ाने के लिए उपज को बढ़ावा, नारियल किसानों की कृषि को आधुनिक करना। डेयरी, पोल्ट्री, पशुधन को बढ़ावा वेटनरी कालेज अस्पताल की योजना से किसान लाभान्वित होगे।
महिला उद्यमियों के लिए शी-मार्ट का गठन, अखरोट बादाम की खेती को बढ़ावा ।
क्षेत्रिय चिकित्सा केंद्र खोल कर बुजुर्गों के इलाज पर ख़ास ध्यान केयर इको सिस्टम, स्टॉर्ट अप स्किल, टूरिजम एवं सात दुर्लभ बीमारियों की दवा को सस्ता करना आम जन मानस को राहत किया है युवा गरीब किसान महिलाओं पर फोकस, नए जल मार्ग विकसित करना, 
सात नए रेल कॉरिडोर बनाये जाने से यात्रा को सुगम किया गया है। बजट 2025-26 देश के नागरिकों के हित में है। और मैन्युफैक्चर और इन्फ्रा से देश के विकास को गति मिलेगी।







