कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, मंडी के लिए मांगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

Spread the love

मंडी। मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने आम बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि 60 सालों में इतना विकास नहीं हुआ जितना पीएम मोदी की सरकार में हुआ है।

मंडी सांसद ने हिमाचल सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में हुई त्रासदी के दौरान हिमाचल सरकार ने जनता की कोई भी मदद नहीं की।

हिमाचल सरकार ने केंद्र पर लगाए झूठे आरोप: मंडी सांसद

कंगना ने कहा कि अभी तक हिमाचल की जनता आपदा से बाहर नहीं आ पाई है। केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल की काफी मदद की है। इससे बावजूद हिमाचल सरकार केंद्र पर झूठे आरोप लगाती रहती है। मंडी सांसद ने आगे कहा कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्‍यवस्‍था 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर आ गई है।

मंडी सांसद की खास मांग

इसी बीच मंडी सांसद कंगना रनौत ने मंडी की जनता के लिए विशेष मांग रखी। कंगना ने कहा कि मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनना चाहिए। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। इससे पर्यटकों का समय भी बचेगा।

मंडी सांसद ने वित्तमंत्री का जताया आभार

बजट के दौरान मंडी सांसद ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और सरकार का आभार भी जताया। उन्‍होंने कहा कि बजट सभी वर्गों को सशक्‍त बनाने वाला है। इसके साथ ही कंगना ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की भी बधाई दी।

कंगना ने कहा कि 10 सालों में जितना काम भाजपा ने हिमाचल के लिए किया है, इतना आज तक कभी नहीं किया गया। हिमाचल की जनता के लिए यह सौभाग्‍य की बात है और मैं हिमाचल की जनता की तरफ से पीएम मोदी का आभार जताती हूं।

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।