डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
हो के इंसान हिंसा न करना कभी।
पाप करके न गंगा नहाया करो।।
रात-दिन लोग करते फ़रेबी करम।
बन फ़रेबी न चंगा बताया करो।।
धवल वस्त्र धारे वो दिल जीतते।
धार इसको न दंगा कराया करो।।
लूट कर वस्त्र उनका बने वीर हैं।
बन दुशासन न नंगा बनाया करो।।
चाल चलना वही जो ज़माना चले।
राह में न अड़ंगा लगाया करो।।
सोच होती घिनौनी ‘हमारी’-‘तुम्हारी’।
रच के इसको न पंगा मचाया करो।।
सज गईं नफरतों की दुकानें यहाँ।
तुम न पैसा बेढंगा उड़ाया करो।।






