संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर सत्यापन जाँचने घर-घर पहुंची, थाना दन्या पुलिस।
चेकिंग के दौरान 45 लोगों का किया सत्यापन
साथ ही बिना सत्यापन रहने/फेरी लगाने वाले 05 बाहरी लोगो पर की चलानी कार्यवाही।


अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
जिस क्रम में आज दिनांक 08.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 45 किरायेदारों व मजदूरों के सत्यापन किया गया।
साथ ही बिना पुलिस सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 05 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
इसके अतिरिक्त लोगों को हिदायत दी गई कि किराएदारों व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें। अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।









