संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
कक्षा 5वीं व 8वीं के छात्र -छात्राओं को दी विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कानड़ः शासकीय प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय घानीखेडी विकास खण्ड आगर -मालवा में कक्षा 5 वीं व 8 वीं के छात्र -छात्राओ को महा फरवरी में होने वाली परीक्षा को देखते हुए। विद्यालय परिवार की और से अध्ययनरत बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शील्ड व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
शाला प्रभारी श्री मनोहर लाल वर्मा ने बच्चों को आगे पढ़ाई जारी रखने व निरंतर सफलता प्राप्त कर अपने व स्कूल का नाम रोशन होने की बात कही।
इस अवसर पर शिक्षक श्री मुकेश कुमार कुम्भकार, अतिथि शिक्षक श्री भगवान सिंह मालवीय, मुकेश कुमार मालवीय, देवकरण कुम्भकार उपस्थित थे। यह जानकारी शाला प्रभारी श्री मनोहर लाल वर्मा ने दी
कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश कुमार कुम्भकार ने किया।






