संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
न्यू सहारा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कानड़: नगर के न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल कानड़ में कक्षा 10 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम एवं हर्षौल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ का सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया सरस्वती वंदना बहन प्रेरणा चौहान एवं मुस्कान द्वारा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बाबूलाल जी बीजापारी,कार्यक्रम की अध्यक्षता LSS प्रबंधक नंदकिशोर जी वर्मा,एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनीष जी शर्मा संस्था उपाध्यक्षा तरुलता राठौर मैडम व संस्था सदस्य मनोज त्रिवेदी थे तत्पश्चात 10 वीं एवं 9 वीं के बच्चो द्वारा उदबोधन दिया गया।
तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक महेश जी शर्मा, अंकित संगोई सचिन शर्मा द्वारा बच्चो को संबोधित किया गया कक्षा 9 वीं 10 वीं के छात्र/छात्राओं द्वारा शानदार कला प्रस्तुतियां दी गई।
अतिथियों द्वारा भी उदबोधन दिया गया बीजापारी द्वारा बच्चों को परीक्षा के दौरान डर न रखने एवं जो प्रश्न आता हो वो पहले हल करना आदि तरीकों से बच्चो की हौसला अबजाई की गयी इसी प्रकार तरुलता राठौर द्वारा बच्चों से कई वर्षों से विद्यालय से जुड़े होने के दौरान के अनुभव साझा किए गए व परीक्षा के दौरान सकारात्मकता रखने की बात कही गई।
इसी तारतम्य में समाजसेवी श्री मनीष जी शर्मा द्वारा विद्यालय में छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगवाने की घोषणा की गई।
तत्पश्चात प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा बच्चो को प्रेरणादायक एवं सकारात्मकता से ओत प्रोत भाषण दिया गया।
वही 10 वीं में नगर में प्रथम आने वाले भैया/बहन को विद्यालय की ओर से 5100 रुपए नगदी देने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मोहनलाल मालवीय,अरुण राठौर, अंकित संगोई, जीवन नरवरिया, श्रीमती हेमलता पाठक, रचना शर्मा, पूजा तिवारी, रितिका यादव, रानी तिवारी,भूमि माली आशा कुंभकार आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अमित पाठक ने किया एवं आभार प्राचार्य विजय कुमार पाठक ने माना।






