संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
12वीं के विद्यार्थियों ने हल किया अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र कलेक्टर द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण।
आगर मालवा: माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाई सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ मंगलवार को जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ। प्रथम दिवस कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर हल किया। अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में कुल 4554 विद्यार्थियों में से 4459 उपस्थित रहे, जबकि 95 अनुपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौद के निरीक्षण के समय कलेक्टर ने परीक्षा कक्षों, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तरपुस्तिका व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकल-रहित वातावरण में संपन्न कराई जाए। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा निर्विघ्नं एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके, जिला शिक्षा अधिकारी एमके जाटव उपस्थित रहे।






