आगामी हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाओं को सुरक्षित ढंग सम्पन्न कराने के लिए किए गए हैं पुख्ता इंतजाम।

Spread the love

 

ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा

       

                     (नया अध्याय)

 

आगामी हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाओं को सुरक्षित ढंग सम्पन्न कराने के लिए किए गए हैं पुख्ता इंतजाम।

 

 

            अल्मोड़ा:  परगना मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा संजय कुमार ने बताया गया है आगामी 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर नैनीताल द्वारा आयोजित हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2026 समपन्न होनी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन में कतिपय असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों द्वारा साम्प्रदायिक या अन्य किसी भी प्रकार की शांतिभंग जैसी बाधा उत्पन्न न कर सकें, इसके परिपेक्ष में प्रभावी निरोधात्मक इंतजाम तत्काल एवं अनिवार्य रूप से किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के सम्पादन में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के प्रावधानों के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के 100 गज की परिधि के अंदर अस्त्र-शस्त्र,अग्नेयशस्त्र, धारदार हथियार,लाठी डंडे लेकर नहीं चलेगा। किंतु यह नियम सुरक्षा बलों, शांति व्यवस्था में लगे कर्मियों, अर्द्धसैनिक बलों पर लागू नहीं होगा। परीक्षा केंद्रों के 100मीटर की परिधि के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति की प्रविष्टि निषिद्ध होगी, किन्तु यह आदेश परीक्षार्थियों एवं शांति व्यवस्था में तैनात पुलिस बल, परीक्षा केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात प्राधिकृत व्यक्ति पर प्रतिबंध नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों की 100 गज की परिधि के अंदर ईंट, पत्थर, रोड़े या फेंक कर मारी जाने वाली वस्तुओं को एकत्रित नहीं कर सकेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोग झुण्ड बनाकर एकत्रित नहीं हो सकेंगे। बिना किसी अनुमति के कोई भी व्यक्ति परीक्षा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्र का प्रयोग नहीं करेगा।

यह आदेश परीक्षा केंद्रों में 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक यानी परीक्षा के प्रारंभ से परीक्षा संपन्न होने की तिथि तक प्रभावी रहेगा, बशर्ते कि इससे पूर्व इसे निरस्त न कर दिया जाये। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उलंघन करेगा तो उसका यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता 2023की धारा 223के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए