दिल्ली में 13 अवैध कोचिंग सेंटर किए गए सील, पुलिस ने बताया तीन IAS अभ्यर्थियों की मौत का कारण

Spread the love

दिल्ली में 13 अवैध कोचिंग सेंटर किए गए सील, पुलिस ने बताया तीन IAS अभ्यर्थियों की मौत का कारण।

              नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क पर जलभराव के दौरान एक थार गाड़ी के तेज रफ्तार में टर्न लेने के दौरान ही कोचिंग सेंटर के गेट का दरवाजा टूट गया था।

सीसीटीवी से हुई गाड़ी की पहचान

दरवाजा टूटने से बहुत तेज रफ्तार से पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस आया था। पुलिस ने थार के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी से गाड़ी की पहचान की गई है।

बिल्डिंग के चार मालिकों से की जाएगी पूछताछ

              बिल्डिंग के चार मालिकों से भी पूछताछ की जाएगी, जिन्होंने राव आईएएस कोचिंग सेंटर के मालिक को किराए पर अपनी बिल्डिंग उठा रखा है।

शनिवार की शाम तेज बारिश के कारण राजेंद्र नगर में सड़क पर काफी पानी भर गया था जिससे बेसमेंट में पानी घुस जाने से लाइब्रेरी में पढ़ रहे तीन विधार्थियों की मौत हो गई थी। यह जानकारी पुलिस की जांच पर आधारित है।

कोचिंग सेंटर में कैसे भरा पानी?

ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल हादसे को लेकर वीडियो सामने आया है, जिसमें कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरता हुआ दिखाई दे रहा है।

27 जुलाई दिन शनिवार को हुई इस दुर्घटना में तीन अभ्यर्थियों तानिया सोनी (25), श्रेया यादव (25) और नवीन डेल्विन (28) की मौत हो गई थी। पानी से कोचिंग सेंटर का कांच का गेट टूट गया था।

वीडियो में देखा जा रहा कि इसके बाद कैसे कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पर भारी जलभराव के बाद बेसमेंट में पानी भर गया।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)