केंद्र सरकार के बजट पर बरसे कांग्रेस नेता के सुरेश।

Spread the love

केंद्र सरकार के बजट पर बरसे कांग्रेस नेता के सुरेश।

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद के सुरेश ने केंद्र सरकार पर आज जमकर निशाना साधा है। के सुरेश ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज लोकसभा में क्या कहने जा रहे हैं ये तो पना नहीं, लेकिन वह निश्चित तौर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की पोल खोलेंगे।

बजट की पोल खोलेंगे राहुल

विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज लोकसभा में दोपहर 2 बजे केंद्रीय बजट 2024 पर बोल सकते हैं। के सुरेश ने कहा कि मैं यह नहीं बता सकता कि राहुल लोकसभा में क्या कहने जा रहे हैं, लेकिन वो निर्मला सीतारमण के बजट की पोल खोलेंगे, क्योंकि इसमें मुख्य मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया है और उन्होंने केवल बिहार और आंध्र प्रदेश पर ध्यान केंद्रित किया है।

इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ रणनीति बनाएगी कांग्रेस

के सुरेश ने आगे कहा कि लोकसभा सत्र के बारे में कांग्रेस ने कोई रणनीति नहीं बनाई है, लेकिन वो इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ इसको लेकर चर्चा करेगी।

दूसरों को बोलने का मौका देना चाहते हैं राहुल

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सांसदों का मानना ​​है कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल को सदन को संबोधित करना चाहिए। इससे पहले, कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ एक बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि चूंकि वह संसद के विशेष सत्र के दौरान पहले ही बोल चुके हैं, इसलिए उनका मानना ​​है कि हर बार उनके बोलने के बजाय, दूसरों को भी बारी-बारी से मौका दिया जाना चाहिए।

राहुल ने बजट पर दिया था ये रिएक्शन

सूत्रों के अनुसार, पार्टी सांसद इस बात पर जोर दे रहे हैं कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल के संबोधन का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा, इसलिए उन्हें बोलना चाहिए। इससे पहले, राहुल गांधी ने पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह “भारत के संघीय ढांचे की गरिमा” पर हमला है।

राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यह बजट भारत के संघीय ढांचे की गरिमा पर हमला है – सत्ता बचाने के लालच में देश के अन्य राज्यों की उपेक्षा की गई है और उनके साथ भेदभाव किया गया है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)