डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
(नया अध्याय, देहरादून)
पतझड़ (उल्लाला छंद)
पतझड़ में पत्ते गिरें, तरुवर हरियाली परे।
ठूठे लगते पेड़ हैं, उससे अच्छे रेड़ हैं ।
गिरते पत्ते देख कर, पूछ रहा मन प्रश्न कर।
ऐसा होता क्यों प्रिये, रहते क्यों नहिं ये हिये?
यह क्यों एक रहस्य है, यह इक मार्मिक तथ्य है।
यही पतन का नियम है, आना जाना अहम है।
आनेवाला जा रहा, नई रोशनी ला रहा।
सच्चाई यह प्रकृति की, यहीं गूँज हर सुकृति की।
जाना नहीं बुरा लगे, आनेवाले हैं जगे।
वृक्षों में कोंपल दिखे, नव इतिहास स्वयं लिखें।
आवागमन लगा हुआ, नया पुरान तगा हुआ।
दुख- सुख जीवन खेल है, लगे आपसी मेल है।
शून्य नहीं नाचीज है, यह अनमोल अजीज है।
दायें – दायें जब चले, सतत दस गुना यह फले।
जो जाता वह भेजता, अपना नवल सहेजता।
निर्जन में भी गूंज हैं, इक आध्यात्मिक कुंज है।
खोटा सिक्का
खोटा सिक्का नकली होता।
यह अपने अस्मत को खोता।।
यह कुमूल्य है इस धरती पर।
नहीं यकीन कभी है इस पर।।
खोटा सिक्का काम न आता।
सबको कलुषित गीत सुनाता।।
कभी नहीं यह सच्चा होता।
सदा त्याज्य यह गच्चा होता।।
नहीं मूल्य है इस सिक्के का।
है उपयोग नहीं फीके का।।
इसको कोई नहीं पूछता।
इस पर कोई नहीं सोचता।।
दानेदार नहीं यह होता।
बना अपाहिज खुद को खोता।।
इसे देख सब मुंह विचकाते।
कभी न इसको गले लगाते।।
होली (मनहरण घनाक्षरी)
प्रेम रंग डाल डाल।
हो यही स्वतंत्र काल।
संग साथ ढोल साज।
मेल गीत गाइये।
द्वार द्वार गीत गान।
लोक गीत का विधान।
फेंक फेंक लाल पीत।
रंग को उड़ाइये ।
आत्म का मिलाप देख।
जाति भेदभाव मेट।
राग द्वेष हो समाप्त।
खुशियाँ मनाइये।
प्रीति दान लक्ष्य आज।
आत्म ज्ञान का स्वराज।
सत्य भाव अंग अंग।
होलिका जलाइये।







