संवाददाता दिल्लीः संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय)
दिल्ली: शराब नीति घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट सी बी आई केस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी एवं पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया सहित अन्य लोगों को बरी कर दिया है। यह जीत भारतीय संविधान की जीत है। कोर्ट ने कहा कि सिसौदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है और सी बी आई द्वारा लगाए गए आरोपों में दम नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि कोई आपराधिक साजिश नहीं मिली। कोर्ट ने कहा कि बिना सबूत आरोप साबित नहीं होते। माननीय अरविंद केजरीवाल जी एवं माननीय मनीष सिसोदिया जी को बरी होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी जिला -कैमूर, बिहार के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह सत्य की विजय है, सत्यमेव जयते। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह आ गया है। इसका आगामी भारतीय राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस फैसले से भारतीय न्यायपालिका पर आम जनता का भरोसा बढ़ा है।







