संवाददाता दिल्लीः संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय)
मोहनिया में रोज अतिक्रमण हटाओ अभियान समाधान नहीं — स्थायी व्यवस्था जरूरी।
खुर्शीद अकरम उर्फ असलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य।
मोहनिया बाजार में प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही है, लेकिन सवाल यह है कि क्या बार-बार की कार्रवाई से समस्या का समाधान होगा? गरीब और छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर लगातार असर पड़ रहा है।
पूर्व जिला परिषद सदस्य खुर्शीद अकरम उर्फ असलम ने स्पष्ट कहा कि सिर्फ बुलडोजर चलाने या दुकान हटाने से समस्या खत्म नहीं होगी। प्रशासन को स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।
उन्होंने मांग की:
स्थायी वेंडिंग जोन की व्यवस्था हो
छोटे दुकानदारों के पुनर्वास की स्पष्ट योजना बने
प्रशासन, जनप्रतिनिधि और व्यापारियों की संयुक्त बैठक हो
यातायात व्यवस्था के साथ व्यापारियों के हितों का संतुलन हो
उन्होंने कहा कि मोहनिया के विकास के नाम पर गरीबों की रोजी नहीं छीनी जानी चाहिए। स्थायी समाधान ही असली व्यवस्था है।







